फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Body of a young man found in Civil Hospital bathroom.

Panchkula News: सिविल अस्पताल के बाथरूम में मिला युवक का शव

Thu, 11 Jun 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in Civil Hospital bathroom.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान रहमान निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सेक्टर-15 में रह रहा था। शव के पास एक सिरिंज भी बरामद हुई है, जिसके बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
सुबह सफाई कर्मचारियों ने बाथरूम में युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और अस्पताल स्टाफ को सूचना दी। युवक को तुरंत चिकित्सकों के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-7 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अस्पताल परिसर और इमरजेंसी वार्ड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि मृतक अस्पताल किस उद्देश्य से आया था और घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाथरूम में शव मिल चुका है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed