फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Body Election: Publication of assembly lists on 25 September

निकाय चुनाव : विधानसभा सूचियों का प्रकाशन 25 सितंबर को

Thu, 17 Sep 2020 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Body Election: Publication of assembly lists on 25 September
पंचकूला। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव निकट भविष्य में संपन्न करवाने के लिए मतदाता सूचियों को वार्ड वाइज तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि नगर निगम व नगर परिषद चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को विधानसभा मतदाता सूचियों के अनुसार ही अपडेट किया जाना है। विधानसभा सूचियों का प्रकाशन 25 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा नगर निगम चुनाव नियम 1994 के संशोधन एवं हरियाणा नगर पालिका नियम 1978 की नोटिफिकेशन 2017 के अनुसार अब केवल संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा वोटर ही नगर निगम व नगर परिषद की वार्ड वाइज सूची में मतदाता होंगेे और इस सूची में नए मतदाता नहीं जोड़े जाएंगे। यदि कोई भी व्यक्ति नगर निगम व नगर परिषद की मतदाता सूचियों में विधानसभा सूची के अनुसार अपना नाम शामिल करवाने का इच्छुक है तो वह पहले विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाए अन्यथा उसका नाम नगर निगम की वार्ड वाइज सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अपडेटिंग का कार्य कमीशन करेगा
डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा सूचियों का 25 सितंबर को अंतिम प्रकाशन कर भारत चुनाव आयोग को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। मतदाता सूचियों का वार्ड वाइज वितरण और अपडेटिंग का कार्य कमीशन द्वारा जारी किया जाएगा। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से रिवाइजिंग अथॉरिटी एवं स्पोर्टिंग स्टाफ की तैनाती करने, वार्ड वाइज मतदाता सूचियों के वितरण तैयार करने एवं अपडेट करने का प्रशिक्षण देने व पूरी सर्तकता के साथ डाटा बेस डाउनलोड करने जैसे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद आयोग 24 सितंबर को अनुपालना करने के लिए सूचित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed