फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Body Building Championship: Mother's hard work brought color, daughter became Miss Haryana ..

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : मां की मेहनत लाई रंग, बेटी बनी मिस हरियाणा..

Wed, 19 Feb 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Body Building Championship: Mother's hard work brought color, daughter became Miss Haryana ..
पंचकूला। जिंदगी की तमाम दुश्वारियों से जूझते एक गरीब परिवार की होनहार बेटी रुकसार ने मिस हरियाणा बनकर पंचकूला जिले का नाम रोशन किया है। बेटी को सफलता के शिखर तक पहुुंचाने के लिए मां आज भी सिलाई का काम करती हैं। बेटी ने भी मिस हरियाणा बनकर मां के संघर्ष और उम्मीदों में सफलता के रंग भर दिए हैं। रूकसार कहती हैं कि मेहनत कभी विफल नहीं होती..आज नहीं तो कल मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। अगर मन में सच्ची लगन और मेहनत में दम हो तो कोई आपको सफल होने से नहीं रोक सकता। 23 वर्षीय रुकसार ने 16 फरवरी को गुरुग्राम में आयोजित 32वीं बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के वूमेन फिजिक कैटेगरी में स्वर्ण पदक के साथ ओवर ऑल ट्राफी जीता है। रुकसार ने बताया कि उसने फिटनेस की ट्रेनिंग बॉडी टेंपल जीम के कोच नौशाद अंसाली से ली है। वह खुद पिंजौर में फिटनेस की ट्रेनिंग भी दे रहीं हैं। रुकसार के कोच नौशाद ने बताया कि यह चैंपियनशिप हरियाणा के बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से करवाया गया था। यह एसोसिएशन इंडिया बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन से एफलिएटेड है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप सिंह और सेक्रेटरी सतीश पोखरियाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को दिल्ली में मार्च में होने वाले नेशनल स्तर के फेडरेशन कप के अलावा सात मार्च को होने वाले मिस्टर और मिस नॉर्थ इंडिया में भी खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा इंदौर में आयोजित होने वाले मेन और वूमेन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

हादसे में पिता की मौत के बाद मां ने संभाला घर
सड़क हादसे के बाद रुकसार के पिता काफी दिनों तक बीमार थे। उसके बाद उनकी 2012 में मौत हो गई। उसके बाद मां प्रवीण ने घर संभाला और बेटी को आगे बढ़ाया। बेटी की इस जीत के बाद उसकी मां प्रवीण काफी खुश हैं। रुकसार ने बताया कि अब वह अपनी मां का हाथ बटाने के लिए बतौर ट्रेनर जिम में काम भी कर रही हैं। इससे जो भी पैसे तनख्वाह के रूप में मिलते हैं वह अपनी मां को देती है। रुकसार ने बताया कि वह नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर बॉडी बिल्डिंग में नाम कमाना चाहती हैं। अभी यह शुरुआत है। पहले लड़कियां बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेती थी, लेकिन धीरे-धीरे फिटनेस का क्रेज बढ़ा है। अब लड़कियां भी बॉडी बिल्डिंग में आगे आ रही हैं। रुकसार बताती हैं कि आज भी उसकी मां सिलाई का काम कर रही हैं, ताकि उसकी बेटी जो भी पैसे बतौर ट्रेनर अर्न करती है, वह अपने डाइट पर खर्च कर सके और अपनी गोल को एचीव करे।
विज्ञापन

पंचकूला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने रुकसार का किया स्वागत
पंचकूला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रधान हरीश अरोड़ा और चेयरमैन प्रदीप गुर्जर जौली ने रुकसार का पंचकूला बॉडी टेंपल जीम में पहुंचने पर स्वागत किया। इस जीत के लिए एसोसिएशन के अधिकारियों ने उनको प्रोत्साहित किया। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नौशाद अंसारी ने बताया कि रुकसार ढाई साल से मेरे पास ट्रेनिंग कर रही हैं। महज ढाई साल के करियर में मिस पंचकूला 2018, मिस पिंजौर 2018, मिस बनूड़ 2018, मिस डेराबस्सी 2018 का खिताब जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed