{"_id":"6171ce885c7a2a7c465d9794","slug":"blood-donation-shri-shiv-kanwar-mahasangh-charitable-trust-organized-a-camp-in-collaboration-with-amar-ujala-foundation-75-people-donated-blood-to-help-dengue-patients-pkl-office-news-pkl430768412","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान : श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, डेंगू के मरीजों की सहायता के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान : श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, डेंगू के मरीजों की सहायता के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
पंचकूला। शक्ति भवन सेक्टर-6 में डेंगू मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 75 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी द्वारा एचवीपीएनएल, यूएचबीवीएनएल और एचपी जीपीएल के सभी कर्मचारियों, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला, ब्लड बैंक चंडीगढ़ और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया गया।
इसका उद्घाटन एचवीपीएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर टीएल सत्यप्रकाश आईएएस ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में डेंगू की वजह से रक्त एवं रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है।
इस मौके पर एचवीपीएन के चीफ इंजीनियर एमएम मट्टा, एसई एडमिन संजय अरोड़ा, डायरेक्टर हेल्थ सर्वेसेज डॉ. रवि घई, प्रदीप यादव और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मण सिंह रावत, गुलशन कुमार, मुकेश बंसल, राजेंद्र कौशल, मनीषा वर्मा, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।