{"_id":"60e216ee8ebc3e9eaf2de96f","slug":"blood-donation-camp-vishwas-foundation-organized-a-camp-in-collaboration-with-amar-ujala-foundation-camp-held-in-ramgarh-63-donated-blood-pkl-office-news-pkl418983318","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड डोनेशन कैंप : विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, रामगढ़ में लगा शिविर, 63 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड डोनेशन कैंप : विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, रामगढ़ में लगा शिविर, 63 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को शिव मंदिर धर्मशाला, रामगढ़ के हाल में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें रक्तदाता संघ रामगढ़, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। शिविर में 63 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2:00 बजे तक चला। ब्लड बैंक चैरिटेबल डॉयग्नोस्टिक सेंटर, पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने डॉक्टर श्रुति सिंगला की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। शिविर को सफल बनाने में संजय कुमार, देविंदर व हरपाल सिंह ने रक्तदान किया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की शिविर का उद्घाटन रामगढ़ की पार्षद परमजीत कौर ने किया। इस मौके पर उनके साथ गुरमीत सैनी, आकाश, अनिल गोयल, सुखविंद्र (बिट्टू) मौजूद रहे।
रक्तदान की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, बैज, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से अविनाश शर्मा, वर्षा शर्मा, प्रदूमन बरेजा, श्यामसुंदर साहनी, नीरज यादव, विशाल कुंवर, अंशु मौजूद रहे।