{"_id":"60e219048ebc3e30de199173","slug":"blood-donation-camp-camp-organized-by-shri-shiv-kanwar-mahasangh-charitable-trust-in-collaboration-with-amar-ujala-foundation-68-devotees-donated-blood-in-mata-mansa-devi-temple-pkl-office-news-pkl4189835145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड डोनेशन कैंप : श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर; 68 श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी मंदिर में किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड डोनेशन कैंप : श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर; 68 श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी मंदिर में किया रक्तदान
विज्ञापन
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी ने माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखा गया। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 68 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया।
शिविर का उद्घाटन महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के प्रधान अमित जैन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ पैटर्न सुरेश कंबोज ने किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में गर्मी और कोरोना महामारी की वजह से रक्त की बहुत कमी है।
इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ की दिव्य गुप्ता, श्याम सुंदर, राजेंद्र कौशल, शारदा, वीरू और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह, मास्क और साबुन देकर प्रोत्साहित किया गया।