{"_id":"60b3f4a28ebc3e7fd8223d95","slug":"blood-donation-camp-98-people-donated-blood-camp-organized-on-kalka-pinjore-road-mla-pradeep-chaudhary-inaugurated-pkl-office-news-pkl4150496119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर : 98 लोगों ने किया रक्तदान, कालका-पिंजौर रोड पर लगाया गया शिविर, विधायक प्रदीप चौधरी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर : 98 लोगों ने किया रक्तदान, कालका-पिंजौर रोड पर लगाया गया शिविर, विधायक प्रदीप चौधरी ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
पिंजौर। कालका-पिंजौर रोड पर स्थित नीलकंठ प्रॉपर्टी कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित शिविर में 98 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर के आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कालका का विशेष सहयोग रहा। शिविर का शुभारंभ विधायक प्रदीप चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर नीलकंठ प्रापर्टी के एमडी एवं समाजसेवी हर्ष कुमार, समाजसेवी पवन कुमारी शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मान, समाजसेवी मान सिंह मान, रविंद्र अरोड़ा, पूर्व पार्षद कृष्णा शर्मा, जगमोहन धीमान, आरएस यादव मौजूद रहे।
हर्ष कुमार चड्ढा, पवन कुमारी शर्मा ने बताया कि इस महामारी के दौरान अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर उन्होंने शिविर का आयोजन किया ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। विधायक प्रदीप चौधरी ने हर्ष कुमार, पवन कुमारी शर्मा की सराहना कर कहा कि उनकी टीम द्वारा लगातार कोविड संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना, रक्तदान शिविर लगाना आदि जनसेवा के काम किए जा रहे हैं।
पिंजौर के डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि रक्त एकत्रित करने के लिए सेक्टर-32 के अस्पताल से डॉक्टरों की टीम पहुंची और टीम ने 98 यूनिट रक्त एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। दूसरा रक्तदान शिविर 13 जून को इसी स्थान पर लगाया जाएगा।