फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood donation camp: 47 donated blood in Khadak Mangoli

रक्तदान शिविर : खड़क मंगोली में 47 ने किया रक्तदान

Sun, 27 Mar 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp: 47 donated blood in Khadak Mangoli
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने खड़क मंगोली के युवाओं के सहयोग से माजरी चौक पर रक्तदान शिविर लगाया। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 47 युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर ब्लड बैंक, पारस अस्पताल पंचकूला की टीम ने डॉक्टर पुनीत सचदेवा की देखरेख में आयोजित किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर विशाल सैनी ने किया। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट रवींद्र शर्मा, सुशील शर्मा, सुरिंदर कुमार चौहान, शुभम सोनकर, महिंदर, छोटू, अजय व राहुल भी मौजूद रहे। डॉक्टर विशाल सैनी ने कहा कि लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है। इस रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, श्याम सुंदर साहनी, शत्रुघ्न कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed