फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood donation: 71 people gave blood in the camp on Navratri three places in the city

रक्तदान : नवरात्र पर शहर में तीन जगह लगाए शिविर में 71 लोगों ने दिया रक्त

Mon, 19 Apr 2021 01:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Blood donation: 71 people gave blood in the camp on Navratri three places in the city
विश्वास फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य और नवरात्रों के पावन अवसर पर शहर में तीन रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। यह शिविर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी डिस्ट्रिक पंचकूला और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाए गए। तीनों शिविरों में 71 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि पहला शिविर सेक्टर-10 में तवा रेस्टोरेंट के पास लगाया गया। यहां 14 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक एम केयर अस्पताल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर की टीम ने डॉ. कार्तिक अग्रवाल की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर संदीप नारंग, प्रदीप नारंग, सुरेश, पूनम बरेजा और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। वहीं, दूसरा शिविर लाइफ स्टोर के सामने मार्केट सेक्टर-9 में लगाया गया। शिविर में 13 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉ. पलक की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर विकास गर्ग, प्रद्युमन बरेजा, शत्रुघ्न सिंह, विशाल कुंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तीसरा शिविर सेक्टर-20 मार्केट में पेट्रोल पंप के पास टैक्सी स्टैंड में लगाया गया। शिविर को सफल बनाने में गर्ग स्टेशनर्स एंड बुक सेलर और फतेहपुर गांववासियों ने सहयोग किया। शिविर का उद्घाटन आशीष गर्ग ने किया। शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया। रक्त ब्लड बैंक सोहाना अस्पताल की टीम ने डॉक्टर रितेश गुलाटी की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी व इंसिडेंट कमांडर डॉक्टर विशाल सैनी ने भी शिरकत की। इस अवसर पर रमेश सभरवाल, मीनू सभरवाल, मनप्रीत, सुशिल गर्ग, रुस्तम सिंह पिंकी, गुरचरण सिंह, नीरज यादव व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। शिविरों में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजेशन का खास ध्यान रखा गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन, स्मृति चिन्ह व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed