फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood donation: 70 people donated blood in Agrawal Bhawan, Shri Krishna Kripa family organized a camp on the occasion of Geeta Jayanti festival

रक्तदान : अग्रवाल भवन में 70 लोगों ने किया रक्तदान, गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण कृपा परिवार ने लगाया शिविर

Fri, 10 Dec 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Blood donation: 70 people donated blood in Agrawal Bhawan, Shri Krishna Kripa family organized a camp on the occasion of Geeta Jayanti festival
पंचकूला। सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में श्रीकृष्ण कृपा परिवार द्वारा गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण कृपा परिवार के चेयरमैन श्याम लाल बंसल ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने करीब 70 यूनिट रक्त दान किया। पंचकूला वेलफेयर (रजि.) ट्रस्ट रन फॉर नो प्रोफिट-नो लॉस द्वारा संचालित ब्लड बैंक चैरिटेबल डाईग्नोस सेंटर एमडीसी पंचकूला की डॉक्टरों की टीम ने 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन

इस शिविर में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में रक्तदान करने आए रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से रक्तदाता द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद और जिंदगी से लड़ रहे व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि इसी अग्रवाल भवन में ज्ञानानंद ने गीता पर तीन दिवसीय प्रवचन दिया था और पंचकूला के लोगों को श्रीमद्भगवद् गीता के बारे में बताया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर में नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 की डिप्टी सीएमओ डॉ. मीनू सासन के नेतृत्व में कोविड वैक्सीन (कोविशील्ड व कोवैक्सीन) की प्रथम और दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण कृपा परिवार समय-समय पर गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहता है। इस अवसर पर पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, चंडी मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, पार्षद हरेंद्र मलिक, नरेंद्र लुभाणा, श्रीकृष्ण कृपा परिवार के संचालक संजय चुघ, राकेश गोयल, मुकेश मित्तल, राकेश गुप्ता, धर्मपाल सिंगला, प्रवीण गोयल, परविंदर ढींगरा, विष्णु गर्ग, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed