{"_id":"63bc77269871d346ef1be9b7","slug":"blackmailing-international-player-s-husband-by-making-obscene-videos-pkl-office-news-pkl473866630","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: पति ने बनाई एशियन गेम्स पदक विजेता खिलाड़ी की आपत्तिजनक वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: पति ने बनाई एशियन गेम्स पदक विजेता खिलाड़ी की आपत्तिजनक वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल
Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:30 AM IST
सार
रोहतक निवासी महिला खिलाड़ी के भाई ने बताया कि जींद के नरवाना निवासी युवक ने बहला फुसलाकर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो भी बना ली। उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने उसको शादी करने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
blackmail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने वाली एक महिला खिलाड़ी सिस्टम से हार गई है। पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना पर जब रोहतक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसके भाई ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को शिकायत देकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
आरोप है कि खिलाड़ी के पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना रखी है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इसकी शिकायत खिलाड़ी ने 21 दिसंबर 2022 में रोहतक के महिला थाने में भी दी है। मगर इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित फील्ड हॉस्टल में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के जनता दरबार में महिला के भाई ने इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष को दी शिकायत में रोहतक निवासी महिला खिलाड़ी के भाई ने बताया कि जींद के नरवाना निवासी युवक ने बहला फुसलाकर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो भी बना ली। उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसने उसको शादी करने के लिए मजबूर कर दिया। साल 2022 की 18 फरवरी को दोनों की शादी हुई। शादी के बाद से ही उसका देवर भी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। इस बारे में जब भी महिला खिलाड़ी ने अपने पति और सास को बताया तो उन्होंने देवर को कुछ कहने की जगह उसे ही चुप रहने के लिए कहा। कुछ दिन बाद ही उससे 20 लाख रुपये की गाड़ी की भी मांग की जा रही है।
विज्ञापन
खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि जब दहेज देने से मना किया तो तलाक देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। कोई भी कार्रवाई की बात करने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। महिला खिलाड़ी के भाई की शिकायत सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। महिला खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर 70 से ज्यादा और कई मेडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हासिल किए हैं। कुछ दिन पहले एशियन गेम्स में भी उसने देश के लिए दो पदक जीते थे। वर्ल्ड कप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खिलाड़ी का कहना है कि वह खेल के मैदान में तो हर बार जीत जाती है, मगर अब सिस्टम से लड़ना उसके लिए भारी हो गया है।