फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Black Fungus: Assembly Speaker chalked out strategy, meeting to increase capacity of oxygen plant by 50 percent, doctor said - 100 bye paps are needed

ब्लैक फंगस : विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक कर बनाई रणनीति, ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी, डॉक्टर बोले-100 बाइ पेप्स की है जरूरत

Mon, 24 May 2021 01:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Black Fungus: Assembly Speaker chalked out strategy, meeting to increase capacity of oxygen plant by 50 percent, doctor said - 100 bye paps are needed
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा स्टैंड बॉय ऑक्सीजन के लिए गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी। ब्लैक फंगस से निपटने के लिए अस्पताल में संसाधन बढ़ाए जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। गुप्ता रविवार को सेक्टर-21 स्थित अलकेमिस्ट अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद प्रबंधन और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि जिले में 100 बाइपेप्स जरूर होने चाहिए। इसके अलावा पर्याप्त मेडिकल ऑक्सीजन भी होनी आवश्यक है, तभी तीसरी लहर से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों में लहर फैल गई तो इसके घातक परिणाम होंगे। इसलिए और ज्यादा सतर्क एवं सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कोरोना पीड़ितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों का हाल जानने के साथ आईसीयू वार्ड का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सार्थक प्रयास किए हैं, लेकिन ब्लैक फंगस ने चिंतित कर दिया है। यह बहुत घातक है। इसीलिए सरकार ने ब्लैक फंगल को अधिसूचित रोग घोषित किया है। उन्होंने चिकित्सकों से ब्लैक फंगस से निपटने के लिए विस्तार से जानकारी ली। गुप्ता ने इस बात पर चिंता जताकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 फैल रहा है। कम्युनिटी बेस और झुग्गी झोपड़ियों में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है। इसके लिए अधिक सावधानी से कार्य करना है, ताकि जल्द से जल्द इस पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रबंध करें पूरा
विधानसभा अध्यक्ष ने तीसरी लहर के मद्देनजर और ज्यादा प्रभावशाली कदम उठाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि पर्याप्त मात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर होगा तो तीसरी लहर को फैलने से रोक सकेंगे। उन्होंने तीसरी लहर के लिए बाईपेप्स खरीदने और पर्याप्त मात्रा में लिक्विड ऑक्सीजन का भंडारण रखने पर भी बल दिया। इसके अलावा ज्ञानचंद गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर बनाने की जगह पहले से ही बनाए कोविड केयर सेंटरों में पर्याप्त सुविधाओं को बढ़ाने के भी निर्देश दिए। वर्तमान में 1507 व्यक्तियों को होम केयर सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा वीआर एस डेंटल कॉलेज कोविड केयर सेंटर में 62 तथा निरंकारी सत्संग भवन में बनाए गए केयर सेंटर में 31 व्यक्तियों को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने इंजेक्शन उपलब्ध करवाने का किया अनुरोध
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि ब्लैक फंगस को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से केंद्र सरकार से अतिरिक्त इंजेक्शन और दवाई उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार तीव्र गति से ब्लैक फंगस की दवाई उपलब्ध करवाएगी तो जल्द काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ सोमवार को बैठक आयोजित कर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने बारे निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में लोगों का जीवन और अधिक सुरक्षित बनाने बारे विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में हरियाणा फार्मेसी काउंसिल एवं निगरानी कमेटी के सदस्य बीबी सिंगल, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजीव नरवाल, डॉक्टर परमजीत मान, तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, डॉक्टर भानु प्रताप सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed