फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP's deposits will be forfeited on every seat: Kejriwal

भाजपा की हर सीट पर होगी जमानत जब्त : केजरीवाल

Sun, 10 May 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
BJP's deposits will be forfeited on every seat: Kejriwal
चंडीगढ़। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हर सीट पर जमानत जब्त होगी। ईडी जिनको पकड़ेगी वे तो कुछ दिन में बाहर आ जाएंगे मगर भाजपा पंजाब में 20 साल में भी घुसने लायक नहीं बचेगी।
विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह मोदी और भाजपा पंजाब के साथ धक्का कर रहे हैं, लोग उन्हें खूब भला बुरा कह रहे हैं। यहां तक कि भाजपा वाले भी अपनी पार्टी की इस मामले में निंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदी जी पंजाब को कभी समझे ही नहीं। एक पंजाबी प्यार से अपना सब कुछ दे देगा लेकिन उसके साथ धक्का करोगे तो पूरी ताकत से बदला लेगा।
विज्ञापन

कई सौ साल पहले औरंगजेब ने अत्याचार करके भारत के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया था, आज भाजपा ने भी बेईमानी करके भारत के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। औरंगजेब के अत्याचारों का हमारे गुरु साहिबान ने डटकर सामना किया और अपनी कुर्बानियां दी थीं। अब उनकी कुर्बानियों से प्रेरित होकर पंजाब के लोग भाजपा के अत्याचारों का सामना करेंगे और पूरे देश को मोदी राज के अन्याय से मुक्ति दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने सुभेंदु अधिकारी पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, आज उसी सुभेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिला दी। उनके अनुसार सुभेंदु अधिकारी के खिलाफ ईडी नहीं जाएगी। ईडी संजीव अरोड़ा, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed