फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP's aim is to stop your free electricity and mohalla clinics: Kejriwal

भाजपा का मकसद आपकी मुफ्त बिजली व मोहल्ला क्लीनिक बंद करना : केजरीवाल

Wed, 29 May 2024 05:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
BJP's aim is to stop your free electricity and mohalla clinics: Kejriwal
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा पंजाब में सरकार गिराने की धमकी दे रही है। इसके पीछे उनका मकसद आपकी मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिक को बंद करना है। केजरीवाल मंगलवार को पठानकोट से आप उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी के पक्ष में रोड शो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपने सभी पार्टी के उम्मीदवारों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए कुछ नहीं किया और न ही आपके हकों के लिए संसद में आवाज उठाई। इस वजह से इस बार आप उन सभी को नकार दो और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को भारी अंतर से जिताओ। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लोगों ने देश में तानाशाही शुरू कर दी है। 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को मुझे गिरफ्तार कर लिया क्योंकि भाजपा को डर था कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया तो केजरीवाल पूरे देश में घूमेगा, जिससे उनकी सीटें कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बन रहे है। पूरे देश में ऐसा और कहीं नहीं है। सिर्फ दिल्ली और पंजाब में है, क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी भी काम की बात नहीं करते वह हमेशा जाति धर्म और नफरत की राजनीति करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बजाय वह हिंदू मुस्लिम और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पास 10 साल शासन करने के बावजूद एक भी काम गिनाने के लिए नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed