फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP will run oxygen bank, service kitchen for corona patients

कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन बैंक, सेवा रसोई चलाएगी भाजपा

Tue, 11 May 2021 09:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
BJP will run oxygen bank, service kitchen for corona patients
चंडीगढ़। कोरोना महामारी में सरकार के सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर पर एक ऑक्सीजन बैंक और एक सेवा रसोई शुरू करेगी। किसी भी जरूरतमंद मरीज को जिले में ऑक्सीजन उपलब्ध करवाना और पौष्टिक भोजन देना ऑक्सीजन बैंक और सेवा रसोई की प्राथमिकता रहेगी। ऑक्सीजन बैंक के लिए विदेश से मंगवाए 432 कन्संट्रेटर का प्रयोग किया जाएगा। प्रत्येक जिले में दस-दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों और आपदा प्रबंधन समिति की चंडीगढ़ के सेक्टर तीन स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी जुड़े। बैठक में कोरोना काल में जनता की सेवा में जुटे सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रति आभार के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस महामारी के समय प्रदेश सरकार के सभी अधिकारी, सभी विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम दिन-रात लोगों को राहत देने और उनके जीवन की रक्षा करने में लगी हुई है। लॉकडाउन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को चलाया जा रहा है ताकि लोगों को कम से कम नुकसान हो। उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संकट के समय में सरकार, संगठन द्वारा चलाए जा रहे सभी सेवा कार्यों में सहभागी होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिव योर बेस्ट इन एवरी टेस्ट बनाइए मूलमंत्र
धनखड़ ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता को जहां काम, वहां हम और गिव योर बेस्ट इन एवरी टेस्ट के मूल मंत्र पर काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रदेश में किसानों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फसल खरीद केंद्रों और मंडियों में मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना अब ग्रामीण इलाकों में भी पैर पसार रहा है, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता गांवों में लोगों को अपील कर रहे हैं कि आपस में बैठकर हुक्का पीना और ताश खेलना कुछ दिन के लिए बंद कर दें।

सेवा कार्य के लिए पार्टी संगठन को बधाई
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने कोविड काल के दौरान जो सेवा कार्य किए हैं, उनके लिए पार्टी संगठन बधाई का पात्र है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण आस पास के राज्यों के लोग भी हरियाणा में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आ रहे हैं। जिला स्तर पर रेमडेसिविर दवा की उपलब्धता के लिए जिला अतिरिक्त उपायुक्तों के नेतृत्व में कमेटियां बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed