फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP opened Corona Medical Assistance Center

भाजपा ने खोले कोरोना मेडिकल सहायता केंद्र

Wed, 21 Apr 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
BJP opened Corona Medical Assistance Center
चंडीगढ़। भाजपा ने सभी जिलों में कोरोना मेडिकल सहायता केंद्र खोले हैं। प्रदेश स्तरीय केंद्र पंचकूला में खोला है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इन केंद्रों पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए खाली बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाइयों से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इससे लोगों को समय पर सहायता और इलाज उपलब्ध हो सकेगा। भाजपा कार्यकर्ता आपूर्ति हेल्पलाइन भी शुरू कर रहे हैं। इससे किसी परिवार के सभी सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने पर जरूरत के सभी सामानों की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि पार्टी राजनीति के माध्यम से जनसेवा करने वाले लोगों का संगठन है। हमारा मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ है। प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में एक-एक सर्विस टीम का गठन किया गया है। पार्टी ने कोरोना महामारी के विरुद्ध छिड़ी इस जंग में केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, हरियाणा सरकार के मंत्री, विधायक, सभी जिला अध्यक्ष, पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमुख कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी है। युवा मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ता प्लाज्मा डायरेक्टरी बनाकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे। दो-दो जिलों को मिलाकर एक डायरेक्टरी बनाएंगे और अगर किसी जिले में कोई और संस्था भी ऐसा कोई काम कार रही है तो उसका भी सहयोग करेंगे। धनखड़ ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश में गेहूं खरीद केंद्रों पर कोरोना के प्रति जागरुकता अभियान चलाकर किसानों को महामारी के बारे में बताते हुए मास्क, सैनिटाइजर बांटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed