फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP forms 36 teams to win Panchkula assembly elections

Panchkula News: पंचकूला विधान सभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने बनाईं 36 टीमें

Mon, 09 Sep 2024 06:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
BJP forms 36 teams to win Panchkula assembly elections
बरवाला। भाजपा ने पंचकूला विधान सभा चुनाव में कामयाबी हासिल करने के लिए चुनाव प्रबंधन कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में 36 टीमें बनाई गई हैं, जो एक-एक कार्य की बारीकी से योजना बनाकर उसे सिरे चढ़ाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। कमेटी का प्रभारी धर्मपाल राणा को बनाया गया है। विधान सभा हलके के संयोजक हरेन्द्र मलिक रहेंगे। चुनाव कार्यालय का प्रबंधन एनडी शर्मा, डीपी सिंघल, डीपी सोनी करेंगे। बड़ी सभा और रोड शो का काम वीरेन्द्र राणा और बलदेव गोयल देखेंगे। प्रत्याशी कार्यक्रम के लिए हरेन्द्र मलिक और राकेश अग्रवाल तय किए गए हैं। कंट्रोल रूम सतपाल गुप्ता संभालेंगे। मतगणना की व्यवस्था अजय शर्मा देखेंगे। मीडिया विभाग संबंधी कार्य सुरेश सेंगर, नवीन गर्ग, के. चंदन कुमार और दिनेश चौहान करेंगे। सोशल मीडिया का कार्य अभिषेक कौशिक और मनन शर्मा देखेंगे। टीवी, रेडियो और डिजिटल विज्ञापन की व्यवस्था दिनेश दीक्षित के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed