फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP Councilor Harinder Malik Injured in Road Accident; Admitted to Sector-6 Hospital

Panchkula News: भाजपा पार्षद हरिंदर मलिक सड़क हादसे में घायल, सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती

Thu, 21 May 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP Councilor Harinder Malik Injured in Road Accident; Admitted to Sector-6 Hospital
जन्मदिन कार्यक्रम से लौटते समय अज्ञात बाइक सवार से टक्कर, हालत स्थिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव अभयपुर में बुधवार शाम करीब 8 बजे वार्ड नंबर-9 के भाजपा पार्षद हरिंदर मलिक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा पार्षद हरिंदर मलिक वार्ड नंबर-10 के भाजपा पार्षद शेखर पांडे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह लोगों से मिलने और क्षेत्रवासियों का अभिवादन करने जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-19 की ओर जा रहे एक अज्ञात बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरिंदर मलिक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, समर्थक और स्थानीय लोग सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही और सभी पार्षद हरिंदर मलिक के स्वास्थ्य की जानकारी लेते नजर आए।


भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरिंदर मलिक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं पुलिस ने मौके की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed