फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP burnt the effigy of Rahul Gandhi

Panchkula News: भाजपा ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

Sun, 31 Aug 2025 09:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
BJP burnt the effigy of Rahul Gandhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने रविवार को लाहौरी गेट कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पुतले को जलाते हुए कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर करारा हमला बोला। चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से गुवाहाटी तक अभूतपूर्व विकास कार्य हुआ है। देश की उपलब्धियां आज पूरी दुनिया में गूंज रही हैं और आने वाली पीढ़ियां मोदी सरकार के इन 11 वर्षों को स्वर्ण अक्षरों में लिखेंगी।


चुग ने कहा कि कांग्रेस की तथाकथित घुसपैठिया बचाओ यात्रा देश के लिए शर्मनाक है। इस मंच से राहुल गांधी के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वर्गीय माताजी पर अपशब्दों का प्रयोग कर राजनीति का सबसे घृणित काम किया है। यह कृत्य न केवल एक मां का अपमान है बल्कि पूरे भारतीय समाज की अस्मिता को चोट पहुंचाने वाला है। यदि राहुल गांधी में जरा भी नैतिकता और शर्म बाकी है, तो उन्हें प्रधानमंत्री मोदी, उनकी स्वर्गीय माताजी और पूरे देश की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी की मुद्दा-विहीन, नकारात्मक और घृणा से भरी राजनीति अब कांग्रेस को गर्त की ओर ले जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed