{"_id":"665e0ec13c667548cb0ccbe4","slug":"bitten-by-a-dog-traveled-from-panchkula-to-chandigarh-to-get-serum-injected-finally-bought-it-for-rs-6000-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-8465-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कुत्ते ने काटा, सीरम का इंजेक्शन के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ तक लगाए चक्कर, आखिर छह हजार में खरीदकर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कुत्ते ने काटा, सीरम का इंजेक्शन के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ तक लगाए चक्कर, आखिर छह हजार में खरीदकर लगाया
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर -11 के रहने वाले व्यक्ति गगन आनंद को कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद उन्हें लगने वाले सीरम का इंजेक्शन पंचकूला सहित चंडीगढ़ के अस्पतालों में नहीं मिला। उन्हें मजबूरन छह हजार रुपये का इंजेक्शन खरीदकर लगवाना पड़ा। कुत्ते के काटने के कारण सेक्टर-11 के लोगों में भी दहशत बनी हुई है।
सेक्टर-11 के रहने वाले गगन आनंद की पत्नी रितु ने बताया कि शाम को 5 बजे वह अपने घर से किसी जरूरी काम से जा रहे हैं। जैसे ही घर से थोड़ी दूर पर गए। उन्हें कुत्ते ने पांव पर काट लिया। कुत्ते के काटने के कारण घाव हो गया। इसके बाद वह अपने पति को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल इलाज कराने ले गई। इमरजेंसी में उन्हें टिटनेस और एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। वहां सीरम का इंजेक्शन नहीं मिला। इसके बाद वह अपने पति को लेकर जीएमसीएच-32 इलाज के लिए लेकर गईं। वहां भी डॉक्टरों ने बाहर से इंजेक्शन लाने को कहा। इसके बाद वह सेक्टर-16 चंडीगढ़ के जनरल अस्पताल लेकर आईं। वहां भी सीरम का इंजेक्शन नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने सेक्टर-11की प्राइवेट मेडिकल शॉप से छह हजार का सीरम इंजेक्शन खरीदा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर नगर निगम को फोन किया। इसके बाद टीम आई। टीम कुत्ते के स्ट्रेलाइजेशन की बात कहकर चली गई। नगर निगम के कमिश्नर सचिन गुप्ता ने बताया कि कुत्तों को स्ट्रेलाइजेशन के बाद रखने का प्रावधान नहीं है।