{"_id":"5fbd62c18ebc3e9bc567ce33","slug":"bike-riders-snatched-the-purse-from-the-woman-to-the-mobile-phone-pkl-office-news-pkl395070163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला से पर्स लड़के से मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने महिला से पर्स लड़के से मोबाइल छीना
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में छीना झपटी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस केवल केस दर्ज करने तक ही सीमित रह गई है। पंचकूला में जहां सेक्टर-14 में महिला का पर्स छीना वहीं चंडी मंदिर थाने के अंतर्गत सेक्टर-28 में लड़के का फोन छीन लिया। पुलिस अभी तक दोनों मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में उषा रानी निवासी हरमिलाप नगर बलटाना ने बताया कि वह बेल फैक्टरी में कार्यरत हैं। 23 नवंबर की शाम को फैक्टरी से छुट्टी होने के बाद वह सेक्टर-15 में कुछ सामान खरीदने गई थीं। सेक्टर-15 मार्केट के सामने दो बाइक पर आए लुटेरों ने उसका पर्स छीन लिया। महिला उषा रानी ने बताया कि लड़कों का चेहरा और बाइक का नंबर नहीं देख पाई। उन्होंने बताया कि पर्स में 1100 रुपये और आई कार्ड था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सेक्टर-28 में छीना लड़के से मोबाइल
सेक्टर-28 में आए गौरव शर्मा से 21 नवंबर को मोबाइल छीन लिया गया। गौरव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-28 से सेक्टर-25 की मार्केट आया था। मार्केट से सामान लेने के बाद सेक्टर-24/25 डिवाइडिंग की सड़क पर पैदल जाते समय फोन सुन रहा था। पीछे से बाइक पर आए दो लड़कों ने गौरव शर्मा से फोन छीन लिया। चंडी मंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।