फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike rider going to Shimla with friends dies due to bike slip

Panchkula News: साथियों के साथ शिमला जा रहे बाइक सवार की बाइक स्लिप होने से मौत

Sun, 19 May 2024 11:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike rider going to Shimla with friends dies due to bike slip
पंचकूला। बाइक राइडर की सड़क हादसे में रविवार सुबह मौत हो गई। मृतक की पहचान ललित वर्मा (38) अंबाला कैंट निवासी के रूप में हुई है। ललित वर्मा अपने साथियों के साथ स्पोर्ट्स बाइक पर अंबाला से शिमला जा रहा थे। जब वे सेक्टर-4 हाईवे पर पहुंचे तो उनकी बाइक स्लिप हो गई और वे डिवाइडर से टकरा गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6 बजे ललित वर्मा निंजा बाइक पर अपने अन्य साथियों के साथ अंबाला से शिमला राइड पर जाने के लिए निकले थे। वे जीरकपुर से होकर सेक्टर-4 और 12 हाईवे पर पहुंचे तो उनकी बाइक स्लिप हो गई। इसके बाद वे डिवाइडर से टकरा गए। पीछे से आ रहे उसके साथियों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-21 प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सेक्टर-2 पुलिस चौकी में सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed