फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike crushed by truck, one rider dead, another injured

Panchkula News: बाइक को ट्रक ने कुचला, एक सवार की मौत, दूसरा घायल

Fri, 31 Jan 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike crushed by truck, one rider dead, another injured
अस्पताल में घायल युवक। संवाद 
पंचकूला। सेक्टर-9, 10 चौक के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टायरों के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे के पैरों में चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को सेक्टर-6 जिला अस्पताल में दाखिल करवाया। इलाज के दौरान डाक्टरों ने जीरकपुर निवासी नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि बाइक चला रहे जीरकपुर निवासी मोहित का इलाज चल रहा है। मामले में सेक्टर-5 पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल मोहित ने बताया कि वह वीरवार की सुबह जीरकपुर से पंचकूला आया था। वह सेक्टर-9 और 10 के चौक पर पहुंचा था कि पीछे से आ रही ऑटो की साइड लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी समय पीछे से आ रहा ट्रक बाइक को टक्कर मारकर आगे निकल गया। ट्रक के टायरों के नीचे आने से नरेंद्र के शरीर का आधा हिस्सा दब गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी मीरा ने बताया कि उसको दोपहर 12 बजे जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed