फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike crashes into divider after being hit by car; truck runs over student, killing him.

Panchkula News: कार की टक्कर से डिवाइडर से भिड़ी बाइक, ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

Thu, 13 Aug 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into divider after being hit by car; truck runs over student, killing him.
हादसे के बाद डिवाइडर पर पड़ी बाइक
पंचकूला-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र मोनू ने मौके पर तोड़ा दम; साथी नीरज गंभीर घायल
विज्ञापन

पीछे से आई कार की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे युवक, अज्ञात कार और ट्रक चालकों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर ओल्ड पंचकूला चौक के पास बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र मोनू (19) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर गिरे मोनू को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया।
हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे ओल्ड पंचकूला चौक से करीब 300 मीटर पहले हुआ। घायल नीरज के अनुसार वह और मोनू बाइक पर कालका से पंचकूला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मारते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी और दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने मोनू को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में नीरज के दोनों हाथों में फ्रैक्चर आया है, जबकि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद राहगीरों और एक ऑटो चालक ने घायल नीरज को तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक मोनू टीपरा, कालका का रहने वाला था और मूल रूप से बिहार का निवासी था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, हादसे में शामिल अज्ञात कार और ट्रक चालकों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed