{"_id":"68813e0511a050578b049013","slug":"bike-collided-with-divider-two-brothers-seriously-injured-panchkula-news-c-87-1-pan1009-125001-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डिवाइडर से टकराई बाइक, दो भाई गंभीर घायल
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर रेलवे स्टेशन के नजदीक बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाईयों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे के पैर में चोट लगी है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
घायलों में सोनू और शिवम निवासी धनास, चंडीगढ़ के रहने वाले हैं, जो कि मूलरूप से जिला सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले हैं। इस सड़क हादसे में सोनू (32) को गंभीर चोटें लगी है। सोनू के दोनों हाथों पर गहरे जख्म हैं, बायां पैर का मांस डिवाडर से टकराकर फट गया है। दोनों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। घायल सोनू ने बताया कि वह फोटोग्राफर है और अपने छोटे भाई शिवम के साथ सुबह करीब 11 बजे अपने घर से पिंजौर में अपनी दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक उनकी बाइक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के गेट के नजदीक डिवाइडर के साथ टकरा गई और यह हादसा हो गया।