फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bike collided with a canter parked on the roadside without indicator, one dead, one injured

Panchkula News: बिना इंडिकेडर सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल

Sat, 08 Mar 2025 01:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 08 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a canter parked on the roadside without indicator, one dead, one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। मौली मार्ग पर स्थित राधेश्याम पेट्रोल पंप के पास बिना किसी इंडिकेडर के सड़क किनारे खड़े कैंटर के पीछे मोटरसाइकिल जा टकराई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। उसके पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया है। मौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार निवासी गांव फतेहगढ़ जिला अंबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त ताज मोहम्मद वासी पत्तरेहड़ी जिला अंबाला लकड़ी का ठेकेदार था। 3 मार्च को सुबह दोनों ताज मोहम्मद की प्लेटिना मोटरसाइकिल पर मोहाली के पड़ते लांडरां में लकड़ी की ट्राॅली लोड करने गए थे। किसी कारणवश लकड़ी की ट्राली लोड नहीं हो सकी। इस कारण शाम को करीब 6:30 बजे वह और ताज मोहम्मद घर के लिए लांडरां से घर आ रहे थे। ताज मोहम्मद मोटरसाइकिल चला रहा था और वह पीछे बैठा था। जब वह बरवाला मौली मार्ग पर स्थित राधेश्यामपुर पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे तो सड़क किनारे बिना इंडिकेटर व लाइट जलाए खड़े एक कैंटर के पीछे मोटरसाइकिल जा टकराई। इस घटना में ताज मोहम्मद के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसे मुझे चोटें लगीं। घटना के बाद कैंटर चालक अपने वाहन लेकर फरार हो गया।

राहगीरों ने एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को घायल हालत में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पंचकूला नागरिक हॉस्पिटल सेक्टर 6 रेफर कर दिया। लेकिन ताज मोहम्मद की गंभीर हालत देखते हुए वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने ही ताज मोहम्मद ने दम तोड़ दिया जिसे डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पीजीआई से इसकी सूचना थाना शहजादपुर जिला अंबाला में आई। तभी वहां से पता चला की घटना मौली पुलिस चौकी एरिया में हुई है। तभी मौली पुलिस ने सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन प्रदीप कुमार के बयानों के आधार पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। और मृतक ताज मोहम्मद के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed