फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Big success of Municipal Corporation, Reliance Company deposited Rs 5.84 crore

नगर निगम की बड़ी सफलता, रिलायंस कंपनी ने जमा करवाए 5.84 करोड़ रुपये

Fri, 20 May 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Big success of Municipal Corporation, Reliance Company deposited Rs 5.84 crore
पंचकूला। पिछले लंबे समय से मोबाइल कंपनियों से टॉवर एवं लाइंस के करोड़ों रुपये की रिकवरी में जुटे नगर निगम अधिकारियों को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब रिलायंस जिओ कंपनी ने पांच करोड़ 84 लाख रुपये की राशि नगर निगम में जमा करवा दी। रिलायंस कंपनी के प्रतिनिधि वीरवार को महापौर कुलभूषण गोयल से मुलाकात करने पहुंचे और उन्हें ड्राफ्ट भेंट करते हुए कहा कि उनकी कंपनी की तरफ जितना भी पैसा बकाया है, उसे जमा करवा देंगे। इस दौरान पार्षद जय कौशिक, नरेंद्र लुबाना, हरेंद्र मलिक, सुनीत सिंगला, सुरेश वर्मा, नगर निगम के एक्सईएन प्रमोद कुमार, एटीएपी एमपी शर्मा, एपीओ मनविंद्र, जयवीर उपस्थित थे। गौरतलब है कि आज तक किसी भी मोबाइल कंपनी ने अब तक इतनी बड़ी नगर निगम के पास एक साथ जमा नहीं करवाई।
विज्ञापन

इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी कुछ मुद्दे उठाए, जिस पर महापौर ने अधिकारियों को संज्ञान लेने के लिए कहा। महापौर ने रिलायंस कंपनी के प्रतिनिधियों से कहा कि वह अपने अन्य टॉवर एवं लाइंस की बकाया राशि भी जल्द जमा करवाएं। महापौर कुलभूषण गोयल ने रिलायंस कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि उनकी कुछ तारें ओवरहेड निकाल रखी है, जिसकी काफी लोगों की शिकायतें आ रही हैं, इन तारों को तुरंत प्रभाव से अंडरग्राउंड बिछा दें। इसके लिए कंपनी प्रतिनिधियों ने एक महीने का समय मांगा। साथ ही महापौर ने अन्य कंपनियों को स्पष्ट कर दिया कि यदि वह अपने मोबाइल टॉवर एवं लाइंस की राशि जमा नहीं करवाते, तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कुछ कंपनियों को नोटिस दे रखे हैं, जिनकी समय सीमा समाप्त होने वाली है, उनके कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर में एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल, एटीसी, इन्डस और जिओ कंपनी के कुल 318 टावर लगे हैं, लेकिन उक्त कंपनियों द्वारा वर्ष 2016 के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था। अब रिलायंस जिओ द्वारा वर्ष 2016 के बाद से अब तक 19 टॉवरों की राशि जमा करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल के कार्यभार संभालने के बाद पिछले एक वर्ष में लगभग 12 करोड़ रुपये मोबाइल कंपनियों से टावर्स और लीज लाइन की फीस के रूप में रिकवर किए गए थे और अब एक साथ 5.84 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई है। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कंपनियों की फाइलें गायब हैं, उन्हें तुरंत ढूंढा जाए। एपीओ ने बताया कि नगर निगम के पास जीओ कंपनी के टावर्स से संबंधित कुछ फाइलों का रिकॉर्ड नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। इंडस कंपनी की 16 फाइल, एयरटेल की 13, वोडाफोन की 18 फाइल, बीएसएनएल की 3 और एटीसी की 16 फाइलों से संबंधित रिकॉर्ड गायब हैं। महापौर ने कहा कि इन्हें तुरंत ढूंढकर बकाया राशि वसूली जाएगी।

कुलभूषण गोयल ने कहा कि बड़ी-बड़ी मोबाइल कंपनियों द्वारा लाइन बिछाने के पश्चात सड़कों पर गड्ढों को पूरी तरह से भरा नहीं जाता, जिससे लोगों को असुविधा होती है। ऐसी कंपनियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुलभूषण गोयल ने कहा कि नगर निगम को चलाने के लिए फंड्स की काफी आवश्यकता है और सरकार द्वारा भी हिदायतें दी जा चुकी हैं कि नगर निगम में अपने स्तर पर फंड्स जुटाए, इसलिए जहां पर करोड़ों रुपये नगर निगम के फंसे हुए हैं, उसे लेने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed