{"_id":"673e4eb253eeaf63b4063f86","slug":"big-claims-of-facilitiesbut-work-is-incomplete-public-is-suffering-the-consequences-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-12611-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे...पर काम अधूरा, जनता भुगत रही है खामियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे...पर काम अधूरा, जनता भुगत रही है खामियाजा
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में नगर निगम का एक अदद दफ्तर न होने और कम्युनिटी सेंटर भी अभी तक तैयार न करने पर सेक्टर-10 के लोगों में रोष है। बुजुर्गों और युवाओं को सभी सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर काम अधूरा रखा गया है। इसे लेकर लोगों ने कहा कि जिस तरह से जनता के साथ नगर निगम और नेताओं ने धोखा किया है इससे लोगों को सभी सहूलियत एक मंच पर नहीं मिल रही है। दो साल से इसका बजट पूरा जारी नगर निगम ने नहीं किया है। इस कारण काम पूरा नहीं हो पाया है। इसे लेकर सेक्टर-10 के पार्षद इसे लेकर आक्रोश है। वहीं, लोगों का कहना है लाइब्रेरी, टेबल टेनिस कोर्ट सहित मीटिंग रूम बनाने के सपने दिखाए गए थे। यह भी पूरा नहीं हो पाया है। सेक्टर-10 के लोगों ने रोष जाहिर करते हुए मांग की है कि लोगों के लिए कम्युनिटी सेंटर का काम पूरा किया जाए और साथ ही नगर निगम के दफ्तर का टेंडर भी दोबारा कर काम को पूरा किया जाए।
क्या कहते हैं लोग
दो साल से भवन का निर्माण नहीं हो पाया पूरा
कम्युनिटी सेंटर को दो साल पहले से बनाया जाना शुरू किया गया। इसमें एक ही मंच पर सभी सुविधाएं देने के दावे किए गए। इसके बाद भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इस कारण कोई सुविधा नहीं मिली। हमारी मांग है कि इसे जल्द बनाया जाए।
-प्रमोद गोस्वामी, निवासी सेक्टर -10
जैसे वोट लेते वक्त दावे किए, काम भी वैसे ही पूरे हों
निगम चुनाव में जिस तरह से विकास के नाम पर वोट मांगे गए। काम उस तरह से नहीं किए गए। कम्युनिटी सेंटर निर्माण से पहले ठीक था। लोग अपने घर के कार्यक्रम यहां पर कर सकते थे। दो साल से बुकिंग बंद होने के कारण लोगों को भवनों और गेस्ट हाउस में में अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- इकबाल भसीन, निवासी सेक्टर -10
एक बिल्डिंग नहीं होने से कई बार दौड़ रहे
नगर निगम की एक बिल्डिंग नहीं होने से दिनभर दौड़ने के बाद काम हो रहा है। काम के लिए पहले हेड ऑफिस सेक्टर-14 जाना पड़ता है। इसके बाद सेक्टर-4 और 12ए के कम्युनिटी सेंटर दौड़ने पर काम हो रहा है। इस तरह तीन दफ्तर जाने में दिन निकल जा रहा है। इस कारण परेशानी हो रही है। इसका अभी तक निराकरण नहीं हो पाया।
- एसके शर्मा निवासी सेक्टर -10
बॉक्स
काम बंद होने के बाद अभी तक टेंडर नहीं लगा
नगर निगम की बिल्डिंग की फिनिशिंग का काम पूरा होने के लिए टेंडर नहीं लगा। ठेकेदार का टेंडर कैंसिल करने के बाद अर्बन लोकल बॉडीज की ओर से परमिशन नहीं मिली है। इस तरह से एक विभाग दूसरे के साथ सामंजस्य नहीं बना रहे हैं। इस कारण बिल्डिंग का काम नहीं शुरू हो रहा है। मेरी यह मांग है कि जल्द ही इस पर सभी विभाग मिलकर टीम बनाएं।
- युधिष्ठिर मिश्रा, निवासी सेक्टर -10
पांच साल बीतने के बाद माहौल नहीं सुधरा
पांच साल का समय बीत गया। नगर निगम का कार्यकाल 11 साल का हो गया है। जो घोषणाएं की गईं, वह बजट समय पर पास नहीं हुआ। बजट पास नहीं होने का हवाला देकर काम को पूरी तरह से रोका गया है। इस कारण इस पर काम नहीं हुआ है। हमारी मांग है कि इस काम को जल्द पूरा कराया जाए।
- सुभाष शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन
बॉक्स-- -- -- -
निगम के अधिकारियों की ओर से कम्युनिटी सेंटर बनाने के बजट की सेंक्शन अर्बन लोकल बॉडीज विभाग की ओर से हो गई है। इसके बाद
अधिकारियों की टेबल पर फाइलें घूम रही हैं। अभी तक बजट नहीं पास करने के कारण काम भी कम्युनिटी सेंटर का पूरा नहीं हो पाया है।
-सोनिया सूद, पार्षद
कोट-- --
नगर निगम के ऑफिस के काम को पूरा करने को लेकर अर्बन लोकल बॉडीज से स्वीकृति मांगी गई है। जैसे ही हमें स्वीकृति मिलेगी। इस पर हम काम शुरू कर देंगे।
- कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम

कोट