फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Big action after code of conduct, drugs worth 23.8 crores caught

आचार संहिता के बाद बड़ी कार्रवाई, 23.8 करोड़ की नशीली दवाएं पकड़ीं

Fri, 14 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Big action after code of conduct, drugs worth 23.8 crores caught
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग की टीमों ने 23.8 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं को जब्त किया है। साथ ही 24 लाख रुपये की शराब और चार लाख रुपये नकद लोगों से बरामद किए गए हैं। आयोग ने 1131 ऐसे लोगों की पहचान की है जो चुनाव में रुकावट डाल सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि आयोग की टीमों द्वारा यह कार्रवाई 12 जनवरी तक की गई है। इन टीमों द्वारा 79766.512 लीटर शराब पकड़ी गई है। इसके अलावा राज्य में 4 लाख रुपये की नकद राशि भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

डॉ. राजू ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर राज्य में 1028 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है। चुनाव में रुकावट डालने वाले पहचाने गए 1131 लोगों में से 362 के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। बचे हुए व्यक्तियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर दी जाएगी। राज्य में 2422 नाके स्थापित किए गए हैं। राज्य में इस समय गैर जमानती वारंट के 998 मामले कार्रवाई के अधीन हैं और जिनमें से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 873 लोग हिरासत में लिए गए हैं और बाकी 125 के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 गैर लाइसेंसी हथियार पकड़े गए
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 297140 लाइसेंसी हथियार हैं जिनमें से 12684 जमा हो चुके हैं। आचार संहिता लागू होने के उपरांत 17 गैर लाइसेंसी हथियार पकडे़ गए हैं।

49 प्रतिशत चुनाव कर्मियों के लगी दूसरी डोज
डॉ. राजू ने बताया कि सूबे में चुनाव ड्यूटियां निभाने वाले 84 फीसदी स्टाफ को वैक्सीनेशन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि दूसरी डोज 49 प्रतिशत कर्मचारियों को लग चुकी है। राज्य भर में अलग-अलग टीमों द्वारा 49852 सरकारी स्थानों और 16900 निजी स्थानों से बैनर-पोस्टर और दीवारों पर लगे इश्तिहार हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed