फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bibi Jagir Kaur and Parminder Dhindsa will appear before Akal Takht Sahib on 10th

Panchkula News: 10 को अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे बीबी जगीर कौर व परमिंदर ढींडसा

Sun, 08 Sep 2024 09:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
Bibi Jagir Kaur and Parminder Dhindsa will appear before Akal Takht Sahib on 10th
दोनों ने अकाली सुधार लहर में अपने पदों से दिया इस्तीफा, अकाल तख्त साहब ने मांगा था स्पष्टीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर से जुड़े नेता बीबी जगीर कौर व परमिंदर सिंह ढींडसा सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे। दोनों से अकाल तख्त साहिब की तरफ से स्पष्टीकरण मांगा गया था। यही कारण है कि पेश होने से पहले रविवार को उन्होंने अकाली सुधार लहर में मिले अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
बीबी जगीर कौर व ढींडसा ने सुधार लहर के कन्वीनर गुरप्रताप सिंह वड़ाला को पत्र लिखकर कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से उनसे अकाली सरकार के दौरान हुई भूल के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है, वह बतौर कैबिनेट मंत्री तब सरकार का हिस्सा थे। यही कारण है कि सुधार लहर से वे दोनों अपने पदों से इस्तीफा देते हैं, ताकि एक साधारण सिख के रूप में अकाल तख्त के समक्ष पेश हो सकें और अपने मन की भावना प्रकट कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भविष्य में सुधार लहर की तरफ से उनको जो भी आदेश जारी किए जाएंगे, उनकी वह पालना करेंगे और साधारण कार्यकर्ता के रूप में सुधार लहर के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शिअद के बागी गुट के नेताओं ने श्री अकाल तख्त पर माफी मांगी थी। उन्होंने प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान पार्टी प्रधान रहे सुखबीर बादल की अगुवाई में हुई चार बड़ी गलतियों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के समक्ष लिखित तौर पर माफी मांगी थी। इसके बाद ही पांच सिंह साहिब ने इस पत्र पर विचार करते हुए शिअद प्रधान सुखबीर बादल से भी स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed