फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhupinder Singh Hooda expressed strong objection to registering sedition cases against farmers.

किसानों पर राजद्रोह जैसी धाराओं में केस दर्ज कर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रही सरकारः हुड्डा

Tue, 20 Jul 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda expressed strong objection to registering sedition cases against farmers.
चंडीगढ़। किसानाें पर राजद्रोह का केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने कांग्रेस को मुद्दा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के खिलाफ राजद्रोह की धाराओं के तहत दर्ज किए जा रहे मामलों पर एतराज जताया किया है। उन्होंने कहा है कि आंदोलनकारियों के खिलाफ ऐसी गंभीर धाराओं का इस्तेमाल करके हरियाणा की गठबंधन सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की भी अवहेलना कर रही है। खुद सुप्रीम कोर्ट ने सरकार का विरोध करने वालों के खिलाफ ऐसी राजद्रोह की धाराएं लगाने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा सरकार को नोटिस भी जारी किया गया है। यहां जारी बयान में हुड्डा ने गठबंधन सरकार को नसीहत दी की राजद्रोह जैसी गंभीर धाराओं के बल पर किसान आंदोलन को दबाने की बजाए उसे केंद्र और किसानों के बीच कड़ी का काम करना चाहिए, क्योंकि आज हरियाणा ही नहीं, बाकी राज्यों के किसान भी हरियाणा की सीमाओं पर धरनारत हैं। हुडडा ने कहा कि अगर कोई शख्स कानून हाथ में लेता है तो उसपर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन किसानों पर दर्ज राजद्रोह के मुकदमे तुरंत वापिस लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed