फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bharat Bandh: Passengers remained troubled, cleanliness was not done, electricity workers raised slogans

भारत बंद : यात्री रहे परेशान, नहीं हुई सफाई, बिजली कर्मियों ने की नारेबाजी

Sat, 17 Feb 2024 04:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: Passengers remained troubled, cleanliness was not done, electricity workers raised slogans
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भारत बंद का जिले में शुक्रवार को असर नजर आया। बिजली, सफाई, परिवहन, स्वास्थ्य कर्मचारियों और वकीलों ने किसानों के समर्थन में भारत बंद में साथ दिया। चंडीमंदिर स्थित टोल प्लाजा और जलौली टोल प्लाजा को किसानों ने चार घंटे के लिए खुलवाया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शहर के अस्पतालों के स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी, परियोजना कर्मी, बिजली कर्मचारी और नगर पालिका में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखी। हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न जगहों पर सफाई नहीं हुई। ड्राइवरों और कंडक्टरों की हड़ताल की वजह से दिनभर यातायात भी प्रभावित रहा। ट्रेनों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली। अस्पताल में भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई नहीं हो पाई है।
सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की प्रधान रमा ने बताया कि सभी कच्चे कर्मचारियों को सरकार पक्का करने का वादा कर चुकी है लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया जा सका है। इस कारण कच्चे कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। हक नहीं मिल पाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिनभर हड़ताल के कारण अस्पताल की सफाई नहीं हुई। दिनभर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और काम पर भी नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के वार्ड में नहीं हुई सफाई
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में हड़ताल का असर साफ तौर पर दिखा। इस कारण इमरजेंसी, अल्ट्रासाउंड वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड सहित सर्जरी वार्ड में भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है। इमरजेंसी में बदबूदार गंदगी दिनभर बनी रही। अस्पताल में आने वाले तीमारदारों और लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत बंद का असर साफ तौर पर दिखा है। सफाई कर्मचारी हड़ताल के बाद काम पर लौटेंगे। अस्पताल की सभी सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल सर्जन, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed