फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bharat Bandh: Farmers block in Pinjore, people get upset

भारत बंद : पिंजौर में किसानों ने लगाया जाम, लोग हुए परेशान

Tue, 28 Sep 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: Farmers block in Pinjore, people get upset
चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर रैली निकालते किसान। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को लेकर किसानों ने भाकियू जिला प्रधान नरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रधान गुरजेंट सिंह की अगुवाई में पिंजौर में चंडीमंदिर समेत करीब 10 जगह चक्का जाम किया। इस दौरान केवल आपातकालीन वाहनों सहित आर्मी के जवानों और उनकी गाड़ियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों और अन्य जरूरी वाहनों को गुजरने दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि कई जगह पर लोगों की किसानों के साथ बहस हुई। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के संबंध में लोगों को पहले ही आगाह कर दिया गया था और प्रशासन ने भी भारत बंद के दौरान आवाजाही कर रहे लोगों को परेशानी से बचाने के लिए कई रूट डायवर्ट किए। भारत बंद का पिंजौर में पूरा असर देखने को मिला। पिंजौर में अधिकतर दुकानें और संस्थान बंद रहे। भारत बंद के दौरान चक्का जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा परंतु शाम 4 बजे किसानों द्वारा नाके हटाने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

सरकार ने पूंजीपतियों को पहुंचाया लाभ
जिला प्रधान नरेंद्र सिंह, गुरजेंट सिंह ब्लॉक प्रधान भाकियू ने बताया कि भारत बंद के दौरान किसानों ने हर संभव कोशिश की है कि आम लोगों को परेशानी न उठानी पड़े परंतु बावजूद इसके अगर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार और उसके नुुमाइंदे हैं। सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि कानून लागू कर किसानों के हकों को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को आम जनता की चिंता है तो कृषि कानून खत्म करे ताकि लोगों व किसानों को भी राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नाके लगाकर किसानों ने किया जक्का जाम
1 चंडीमंदिर टोल प्लॉजा पर भाग सिंह प्रोफेसर, गुरमेल सिंह गेला, हरभजन सिंह खेड़ा, बब्बू ग्रीड़ा, शमशेर सिंह, चमन, लाल, जग्गा सरपंच बसौंला, कर्म सिंह पूर्व ब्लॉक प्रधान भाकियू, इंद्रजीत सिंह, कुलदीप आदि किसानों की मौजूदगी में चक्का जाम किया गया।

2 पिंजौर नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव लोहगढ़ के समीप भीम सिंह, बारा सिंह सहित कई किसानों ने नाका लगाकर रोड जाम किया।
3 गांव खेड़ा में परमजीत सिंह की अगुवाई में दर्जनों किसानों ने नाका लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी।
4 गांव बसौंला में भोला सिंह, कुलविंद्र सिंह आदि किसानों ने नाका लगाया।
5 गांव चरनिया में कुलबीर सिंह, गोगो आदि किसानों की मौजूदगी में नाका लगाकर जक्का जाम किया गया।
6 गांव करणपुर, गांव रामपुर जंगी, गांव नानकपुर, गांव मढ़ावाला, सिसवां टी प्वांइट पर किसान सोनी, गुरतेज सिंह, मान सिंह, युवा ब्लॉक प्रधान हुस्न चौधरी, सितार मोहम्मद सहित कई किसानों ने चक्का जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed