फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhagwant Mann said in the road show that AAP has changed the political direction of Punjab.

Panchkula News: रोड शो में बोले भगवंत मान-आप ने पंजाब की राजनीतिक दिशा बदली

Sun, 26 Oct 2025 10:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 26 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann said in the road show that AAP has changed the political direction of Punjab.
रोड शो दौरान खुशी के मूड में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, मनीष सिसोदिया व हरमीत सिंह संधू।रो
सीएम बोले
विज्ञापन

तरनतारन उपचुनाव को लेकर हरमीत सिंह संधू के पक्ष में निकाला रोड शो
झूठे वादों और परिवारवाद का युग खत्म, अब ईमानदार शासन और विकास
विपक्षियों से हाथ मिलाने के बाद उंगलियां गिन लेना, चोरी न हो जाएं-मान
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रोड शो निकालते हुए कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ एक विधायक चुनने के लिए नहीं है। यह तरनतारन का भविष्य चुनने के लिए है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की राजनीति की दिशा बदल दी है। झूठे वादों और परिवारवाद का युग खत्म हो गया है। अब पंजाब ईमानदार शासन और विकास के लिए खड़ा है।
यह रोड शो गांव बालेचक्क, गोहलवड़, कोट दसंधी मल, पंडोरी सिधवां, मन्नण, खैरदीनके, ठठगढ़, जगतपुरा से गुजरता हुआ गांव ढंड आकर समाप्त हुआ। जगह-जगह ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मान का स्वागत किया और फूल बरसाए। सीएम पंजाब के साथ पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, पार्टी प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू भी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रही। किसानों को 1.85 लाख क्विंटल गेहूं के बीज सप्लाई करने का वादा पूरा किया।
विज्ञापन

विरोधी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए मान ने कहा कि जिन्होंने कभी पंजाब पर राज किया, अकालियों और कांग्रेस ने पांच साल खुद को चंडीगढ़ के बंगलों में बंद कर लिया। उन्होंने कभी आपके दर्द की परवाह नहीं की। यह सिर्फ अपने परिवारों के बारे में सोचते हैं, पंजाब के बारे में नहीं। उन्होंने आगे कहा अब ये लोग आपसे हाथ मिलाने आएंगे। हाथ मिलाने के बाद अपनी उंगलियां गिन लेना वरना नहीं तो वो भी चोरी हो जाएंगी! वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों और बाद के उपचुनावों में आप की लगातार जीत का जिक्र करते हुए मान ने कहा पंजाब के लोगों ने हमें 2022 में एतिहासिक जनादेश दिया था। उसके बाद हर उपचुनाव में भ्रष्ट और वंशवादी पार्टियों को खारिज करना जारी रखा है। तरनतारन एक बार फिर साबित करेगा कि लोग काम की राजनीति चाहते हैं, भ्रष्ट राजनीति नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक फैसले लेने का समय
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि रोड शो के बाद वह श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के आने वाले 350वें शहीदी पर्व समारोहों, जो कि 23-25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब और गुरु साहिब के जीवन से जुड़े पवित्र स्थानों पर मनाए जाएंगे के संबंध में राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए दिल्ली रवाना होंगे। मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर विधानसभा का सत्र बुलाया जा रहा है। जिसमें कई ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।


विकास की गति होगी दोगुनी : सिसोदिया
आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने लोगों को आप प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू को वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि जब आप आम आदमी पार्टी का विधायक और आप की सरकार चुनते हैं तो विकास दोगुनी गति से होगा। विपक्ष सिर्फ अहंकार और आरोप की राजनीति में समय बर्बाद करेगा। आप नतीजे देती है। उन्होंने उम्मीद जिताई कि तरनतारन उपचुनाव के नतीजे पूरे पंजाब के उपचुनावों के नतीजों का रिकार्ड तोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed