{"_id":"612d40678ebc3e79de0626cc","slug":"beware-of-online-fraud-keep-yourself-alert-dcp-pkl-office-news-pkl4251547177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फ्रॉड से रहें सावधान, खुद को रखें सतर्क : डीसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन फ्रॉड से रहें सावधान, खुद को रखें सतर्क : डीसीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। डीसीपी मोहित हांडा की ओर से ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाइड लाइन जारी की गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पार्ट टाइम नौकरी के ऑफर और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी हो रही है।
कुछ शरारती तत्व भी ऑनलाइन लोगों को ठग रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम में अधिकांश लोग काम कर रहे हैं और बहुत से लोग इसे पैसा कमाने का अच्छा विकल्प समझते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ डिजिटल तरीके से साइबर अपराधी इसको जरिया बनाकर वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन नौकरी करने का लालच और झूठा आश्वासन देकर काम शुरू करने के लिए कुछ धन राशि जमा करने के लिए कहते हैं ताकि उनको वर्क फ्रॉम होम किट मिल सकें। कुछ जरूरतमंद लोग इनके झांसे में आकर पैसा जमा करवा देते हैं, फिर यह लोग फोन बंद कर देते हैं और गायब हो जाते हैं। इस प्रकार के लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है और ऑनलाइन किसी भी प्रकार की किसी अनजान व्यक्ति के साथ ऑनलाइन पैसे की ट्रांजेेक्शन न करें।
किसी भी प्रकार के लालच में न आएं
ये लोग अलग-अलग तरीके सें वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हैं। ये लोग किसी प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर वर्क फ्रॉम होम के लिए आकर्षित करतें है ये लोग एसएमएस और ईमेल के माध्यम से संदेश पहुंचाते हैं और ऑनलाइन वर्क शुरू करने के लिए कुछ धन राशि जमा करवाते हैं और आजकल ईमेल के माध्यम से नकली ऑफर लेटर भेजकर भी नौकरी लालच देकर धोखाधड़ी करते हैं। ऐसे में साइबर अपराधों से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा काल के माध्यम से और एसएमएस के द्वारा किसी भी लालच में ना आएं।