{"_id":"6727f5fac4507eb853090934","slug":"before-the-elections-of-senior-deputy-mayor-and-deputy-mayor-three-councilors-joined-bjp-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-12083-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर चुनाव से पहले तीन पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वरिष्ठ उपमहापौर व उपमहापौर चुनाव से पहले तीन पार्षदों ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में पार्षद ओमवती पुनिया, सुशील गर्ग और सुनीत सिंगला ने जताई आस्था
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। वरिष्ठ उपमहापाैर और उपमहापाैर के चुनाव से एक दिन पहले नगर निगम की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम हुआ है। विधानसभा चुनाव के दाैरान बहुमत में आई कांग्रेस फिर अल्पमत में आ गई है। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की माैजूदगी में नगर निगम के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में एक निर्दलीय, एक जजपा और एक भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने होने वाले हैं।
सीएम आवास संत कबीर कुटीर पर पंचकूला नगर निगम की निर्दलीय पार्षद ओमवती पुनिया और जजपा से चुनाव लड़े पार्षद सुशील गर्ग ने भाजपा में आस्था जताई है। पार्षद सुनीत सिंगला ने भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी में घर वापसी की है। मुख्यमंत्री ने तीनों पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल करवाया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान और सम्मान मिलता है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी लगातार चुनाव जीतती आ रही है। हरियाणा में कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भरोसा दिलाकर कहा कि तीनों पार्षदों को पार्टी में पूरा मान और सम्मान मिलेगा। भाजपा में शामिल पार्षद ओमवती पुनिया, सुशील गर्ग और सुनीत सिंगला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्षदों ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो बिना भेदभाव के विकास कर रही है। हरियाणा में पहली बार भाजपा सरकार में ही प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली से प्रभावित होकर ही वे भाजपा में शामिल हुए हैं।
जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि मोदी और नायब सैनी सरकार में युवा, किसान, मजदूर, व्यापारी, श्रमिक, गृहिणी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों के हित पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र हित व जनसेवा की बात करती है, इसलिए भाजपा परिवार से जुड़कर कार्यकर्ता खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।