फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bed fee will have to be paid in government hospital, thyroid test will cost Rs 160

पंचकूला: सरकारी अस्पताल में बेड का देना होगा शुल्क, थायराइड टेस्ट पर लगेगा 160 रुपये

Fri, 17 Feb 2023 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bed fee will have to be paid in government hospital, thyroid test will cost Rs 160
चंदन मिश्र पंचकूला। नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 समेत जिले के छह पीएचसी में अब मरीजों को दस रुपये प्रतिदिन के अनुसार शुल्क अदा करना होगा। इसके अलावा थायराइड टेस्ट कराने पर भी फीस देनी होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह शुल्क कोरोना काल से पहले लागू किया जाना था, लेकिन कोरोना काल की वजह से इसको अब लागू किया गया है। इस प्रकार बेड शुल्क और अन्य टेस्ट की फीस बढ़ाने से मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। सरकार की तरफ से 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नागरिक अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को पहले कार्ड बनाने के पांच रुपये देने होते थे। जब डॉक्टर उनको भर्ती करते थे तो सिर्फ दस रुपये फाइल फीस देनी होती थी। अब नागरिक अस्पताल में दाखिल होने पर प्रतिदिन 10 रुपये बेड शुल्क लगेगा। नागरिक अस्पताल के अलावा पीएचसी स्तर पर भी यह शुल्क देना होगा। हालांकि बीपीएल समेत कई श्रेणी के लोगों को इसमें छूट दी गई है। इसमें गरीब मरीज, गर्भवती महिला, एक साल से छोटा बच्चा, बीपीएल कार्ड धारक और टीबी के मरीज शामिल हैं। सीएचसी में बेड चार्ज नहीं देना होगा। जिले में कुल छह पीएचसी सेंटर हैं, जबकि एक नागरिक अस्पताल है। इसमें ओल्ड पंचकूला, हंगोला, बरवाला, कोट, मोरनी और सूरजपुर पीएचसी हैं। यहां सभी जगह 10-10 बेड की व्यवस्था है। नागरिक अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में 350 जबकि सामान्य में 150 बेड की व्यवस्था है। अब इन सब पर सामान्य लोगों को शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन


थायराइड टेस्ट के देने होंगे 160 रुपये
नागरिक अस्पताल में पहले थायराइड टेस्ट के शुल्क नहीं देने पड़ते थे। अब थायराइड टेस्ट टीसीएच का शुल्क नहीं लगेगा लेकिन टी-3 व टी-4 के लिए 160 रुपये देने होंगे। इसे पहले एचबीए1सी टेस्ट के 100 रुपये, पीएसए टेस्ट के 100 रुपये, पुस कल्चर टेस्ट के 50 रुपये, स्टूल कल्चर टेस्ट के 50 रुपये, सीरम फेरिटिन टेस्ट 100 रुपये व जीटीटी टेस्ट के 100 रुपये लगते हैं।
विज्ञापन




सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसकी अनुपालना करते हुए बेड़ के चार्ज लगाए गए है। अस्पताल में 95 प्रतिशत टेस्ट बिल्कुल निशुल्क है। जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश मोदी, पीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed