फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Become the country's brand ambassador, inspire Korean companies to invest in Punjab: Mann

देश के ब्रांड एंबेसडर बनें, कोरियन कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए करें प्रेरित : मान

Mon, 08 Dec 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Become the country's brand ambassador, inspire Korean companies to invest in Punjab: Mann
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को दक्षिण कोरिया की यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान मान ने सियोल में रह रहे प्रवासी पंजाबियों को देश के ब्रांड एंबेसडर बनकर काम करने का आह्वान किया ताकि कोरियन कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन

सोमवार को पंजाब का प्रतिनिधिमंडल कई उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेगा जिसकी शुरुआत प्रमुख कोरियाई कंपनियों डेवू ईएंडसी, जीएस ईएंडसी और नोंगशिम के साथ होगी। इसमें निर्माण इंजीनियरिंग, आधारभूत ढांचा विकास और उन्नत फूड प्रोसेसिंग समेत अन्य क्षेत्रों पर निवेश लाने का जोर रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पंजाब प्रांत में कारोबार करने की सुगमता विषय पर गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगे जिसमें प्रमुख कानूनी फर्में, वित्तीय निवेशक, सलाहकार समूह और व्यापारिक संगठन शामिल होंगे।
विज्ञापन

रविवार को पंजाबी समुदाय के साथ विचार-विमर्श कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण निवेशक पहले से ही पंजाब में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं और सियोल के पंजाबियों को प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनकर निवेश आकर्षित करने में और मदद करनी चाहिए। निवेश आने से युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और साथ ही प्रदेश के औद्योगिक विकास को बड़ा बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान ने कोरियन कंपनियों का मार्गदर्शन करते हुए पंजाब को प्राथमिक निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की भी अपील की। साथ ही रोजगार, नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग के लिए और अधिक अवसर पैदा करने में मदद के लिए उनसे समर्थन और सहयोग मांगा। प्रवासी समुदाय ने उम्मीद जताई कि यह दौरा पंजाब-दक्षिण कोरिया संबंधों में नया अध्याय शुरू करेगा जिससे उद्योग, प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में दीर्घकालिक साझेदारी का मार्ग प्रशस्त होगा।

अरान इंटरनेशनल ने दिखाई निवेश में रुचि :
अरान इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक सी. आकाश ने पंजाब के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश की संभावनाओं में गहरी रुचि दिखाई। कोरिया में पंजाबी एसोसिएशन की चेयरपर्सन मीनाक्षी पवार ने बताया कि लंबे समय बाद पंजाब सरकार के किसी उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया का दौरा किया है और जोर दिया कि यह नई पहल लंबी अवधि के सहयोग के लिए नई संभावनाएं खोलेगी।


बॉक्स -
भारत के राजदूत गौरंगलाल दास के साथ किया विचार विमर्श :
मान ने कोरिया में भारत के राजदूत गौरंगलाल दास के साथ विचार-विमर्श सत्र भी किया। बैठक में उन्होंने फूड प्रोसेसिंग, एग्री-टेक, नवीकरणीय ऊर्जा, विनिर्माण, रक्षा, एयरोस्पेस और शहरी आधारभूत ढांचे जैसे उच्च संभावना वाले क्षेत्रों में गहन आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के पंजाब सरकार के लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। सोमवार को मान दक्षिण कोरिया के प्रमुख इनोवेशन एवं टेक्नोलॉजी क्लस्टर पेंग्यो टेक्नो वैली का दौरा करेंगे जहां दल अनुसंधान एवं विकास, स्टार्ट-अप इकोसिस्टम और हाई-टेक औद्योगिक विकास में सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का अध्ययन करेगा। इस व्यस्त दिन का समापन कोरिया डिफेंस इंडस्ट्री एसोसिएशन (केडीआईए) के साथ केंद्रित वार्ता से होगा जिसमें रक्षा विनिर्माण और भविष्य में पंजाब के अनुकूल औद्योगिक क्षमताओं के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed