फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Be it a government office or a hospital, it is difficult to avoid dogs

Panchkula News: सरकारी कार्यालय हो या अस्पताल, कुत्तों से बचना हुआ मुहाल

Mon, 05 Dec 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Be it a government office or a hospital, it is difficult to avoid dogs
पंचकूला। नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। उपायुक्त कार्यालय, सिविल अस्पताल सहित सेक्टर-2, 4 और 5 में कुत्तों की वजह से लोग आने से भी डरने लगे हैं। नगर निगम इस पर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। निगम की तरफ से पुख्ता पॉलिसी नहीं होने के कारण इस तरह के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पास लगातार लोग आवारा कुत्तों को काटने की शिकायत कर रहे हैं लेकिन इस पर अभी तक रोक नहीं लगाई जा सकी है। कुत्ते शहर के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल, सेेक्टर-1 डीसी ऑफिस में झुंड बनाकर घूमते हैं। लोगों पर अचानक से हमला कर दे रहे हैं। इसके बाद लोगों केे अस्पताल में इलाज कराने के लिए जाना पड़ रहा है। निगम के अधिकारी इस समस्या का निस्तारण नहीं करवा पाए हैं। पंचकूला में अब तक डॉग बाइट के कुल जनवरी से दिसंबर तक इस साल 4500 मामले आ चुके हैं। इसमें अक्तूबर में 600, नवंबर में 700 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जरूरी काम से जाने पर कुत्ते ने दौड़ाया
डीसी ऑफिस में जरूरी काम से दो दिन पहले गया था। आवारा कुत्तों ने काटने का प्रयास किया। दौड़कर बिल्डिंग के अंदर घुसा तो किसी तरह से जान बची। निगम की तरफ से आवारा कुत्तों को रखने के लिए प्लान बनाया जाए। -पवन कुमार निवासी सेक्टर-12
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। जैसे ही इमरजेंसी के बाहर आए तो कुत्तों ने दौड़ा लिया। इमरजेंसी पास होने के कारण गार्ड सहित अन्य लोग मदद को आए। इस कारण कुत्ते नहीं काट पाए। -बलकार सिंह निवासी सेेक्टर-2
आवारा कुत्तों के लिए जल्द की कोई पॉलिसी बनाई जाएगी। इसके लिए मीटिंग की जाएगी। कुत्तों के व्यवहार को चेंज करने के लिए काम किया जाएगा। - कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम, महापौर

नगर निगम की तरफ से आवारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। शहर को आवारा कुत्तों से मुक्त करने के लिए जल्द ही मीटिंग कर पुख्ता कदम उठाया जाएगा। -वीरेंद्र सिंह लाठर, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed