{"_id":"68d0681c5f4d69593e00c143","slug":"be-careful-while-going-from-labour-chowk-towards-sector-17-vigilance-naka-potholes-can-cause-injury-panchkula-news-c-16-1-pkl1017-824911-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लेबर चौक से सेक्टर-17 विजिलेंस नाके की तरफ जाएं तो संभलकर... गड्ढे कर सकते है चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लेबर चौक से सेक्टर-17 विजिलेंस नाके की तरफ जाएं तो संभलकर... गड्ढे कर सकते है चोटिल
विज्ञापन
पंचकूला। शहर की अधिकतर सड़कें गड्ढों में तब्दील होती नजर आ रही हैं। इन गहरे गड्ढों में गिरकर वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। सेक्टर-16 के लेबर चौक से लेकर सेक्टर-17 विजिलेंस नाके तक की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। महज तीन सौ मीटर की दूरी में करीब 70 से 80 गड्ढे हैं। इसमें करीब 50 प्रतिशत गहरे और बड़े गड्ढें हैं जो वाहन चालकों को हादसों का शिकार बना रहे हैं।
वार्ड नंबर-7 के मौजूदा पार्षद उषा रानी ने बताया कि इस सड़क के दोनों ओर गंदगी और कबाड़ जमा रहता है। वहीं, कचरा भी जमा रहता है जिससे दुर्गंध आती है। ऐसे में वाहन चालक को सड़क में गड्ढों से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचकूला पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) को सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।
क्या कहते हैं वाहन चालक
हर रोज वाहन चालक हो रहे हैं घायल
सड़क पर गहरे गड्ढे होने से वाहनों के टायर फट रहे हैं। इससे वाहन का बैलेंस बिगड़ जाता है और चालक हो गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार हो जाता है। तीन सौ मीटर एरिया के बीच में हर रोज 4 से 5 वाहन चालक घायल हो रहे हैं। - -दिपांशु
विज्ञापन
एक महिला चालक गिरकर चोटिल हो गई
करीब एक साल से गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन पीएमडीएम की नींद नहीं खुल रही है। मेरे सामने एक महिला चालक गिरकर चोटिल हो गई।- रवि
गड्ढों की वजह से निकलना मुश्किल
सड़क के दोनों तरफ कबाड़ और गंदगी जमा रहती है। इसकी वजह से यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। वाहनों की रफ्तार इन गहरे गड्ढों में खो जाती है। विजिलेंस थाने से लेकर सेक्टर-16 लेबर चौक तक बुरा हाल है। विभाग के अधिकारियों को जनता की कोई परवाह नहीं है।- इमरान
नहीं चलता गड्ढों का पता, वाहन चालक हो रहे शिकार
बरसात के मौसम में सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाता है। इसकी वजह से गड्ढों का पता नहीं चलता कि कितना गहरा है। वाहन चालक अनजाने में इनका शिकार हो जाते हैं। - संजीव खुल्लर वाहन चालक
कोट
हम जबाव देने के लिए ऑथराइज नहीं है। इसके लिए बड़े अधिकारियों से बात करो। - अरविंद, एक्सईएन पीएमडीए पंचकूला।