फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Be careful while driving... one person is dying every third day on the roads of Panchkula

Panchkula News: जरा संभल कर चलें... पंचकूला की सड़कें हर तीसरे दिन हो रही एक की मौत

Sun, 03 Aug 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Be careful while driving... one person is dying every third day on the roads of Panchkula
पंचकूला। शहर की सड़कों पर पैदल चलना अब खतरे से खाली नहीं है। तेज रफ्तार वाहन और खराब ट्रैफिक सिस्टम के साथ ही लापरवाह ड्राइविंग की वजह से बीते 6 महीने में करीब 1500 सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें 60 लोगों ने जान गंवाई और करीब 160 गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें सबसे बड़ी संख्या पैदल चालकों की है। आंकड़ों के अनुसार अब तक पैदल चलने वाले करीब 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि शहर में सूरजपुर बस स्टैंड, बंदर घाटी (कमांडो सेंटर), ओल्ड पंचकूला नेशनल हाईवे, त्रिलोक मोड़ (मट्टावाली-रायपुरानी रोड), चंडीमंदिर लाइट पॉइंट और सुखो माजरी बाईपास, सेक्टर-2627 कट पर अधिक सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स्र
हादसों की मुख्य वजह
शहर में सड़क पर फुटपाथ की कमी, क्रॉसिंग और ब्रिज का अभाव है। पैदल चलने वालों के लिए कोई सुरक्षित रास्ता नहीं है। खासकर हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों पर कोई कंट्रोल नहीं है। कई जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल या तो बंद हैं या दिखाई नहीं देते। जेब्रा क्रॉसिंग और फुटओवर ब्रिज न होने से लोग बीच सड़क पार करते हैं। इस वजह से ज्यादा हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

ये समाधान हो

ट्रैफिक पुलिस को यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्ती करनी चाहिए। साथ ही पुलिस रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के अधिक से अधिक चालान करें। शहर की सड़कों के किनारे स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए। सड़क डिजाइन में सुधार और ब्लैक स्पॉट की पहचान कर संकेत चिन्ह लगाने चाहिए। जो अवैध कट हैं, उन्हें बंद किया जाना जाए। रोड सेफ्टी की मीटिंग नियमित रूप से होनी चाहिए। - एसके नैय्यर, प्रधान सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन पंचकूला


60 लोगों की ऐसे गई जान
पैदल जाने वाले : 24

बाइक से बाइक टकराने पर : 1

ऑटो और बाइक टकराने से : 1
कार और बाइक की टक्कर में : 7
ट्रक और बाइक के टकराने से : 10
ऑटो और ट्रक की टकराने से : 5
बस और बाइक के टकराने से : 5
कार और ऑटो के टकराने से : 2
कार से कार की टक्कर में : 1

ट्रक और कार के टकराने से : 6
टेंपू और ट्रैक्टर की टक्कर से : 1

कोट

शहर में हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। हम शहर में आरडब्ल्यूए और उद्योगपतियों के साथ बैठक कर सीसीटीवी लगाने की मुहिम शुरू कर रहे हैं। इसमें खासकर उन क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे जो अपराधिक क्षेत्र हैं। जेब्रा लाइन और लाइट पॉइंट ठीक किया जा रहा है। इससे निश्चित रूप से अपराध में कमी आएगी।- मनप्रीत सूदन, डीसीपी ट्रैफिक एंड क्राइम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed