फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Be careful in festivals, access the website only by typing the URL'

‘त्योहारों में रहें सावधान, यूआरएल टाइप करके ही वेबसाइट तक पहुंचें’

Sat, 16 Oct 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
'Be careful in festivals, access the website only by typing the URL'
पंचकूला। दशहरा पर्व से त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में ऑनलाइन ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ऑनलाइन खरीदारी करते समय साइबर अपराध से बचना है तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। यदि लापरवाही बरती तो बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। दुकानदारों ने दुकानों को दुल्हन की तरह ग्राहकों के लिए सजा रखा है। कंपनियों ने त्योहार को भुनाने के लिए तरह-तरह के ऑफर भी देने शुरू कर दिए हैं। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए लोग घरों में ही बैठकर ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों को ऑनलाइन के साथ ही ऑफ लाइन स्कीमें दी जा रही हैं। यूआरएल टाइप करके ही वेबसाइट तक पहुंचें।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त राजकुमार ने बताया कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को चाहिए कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सजग रहें। सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे साइबर ठगों की नजर आप लोगों पर है। साइबर ठगों ने अकाउंट साफ करने के लिए पूरा जाल बिछा रखा है। छोटी सी एक गलती न केवल त्योहारों की खुशियों को फीका कर देगी, बल्कि आर्थिक चोट भी देगी। इसके लिए जरूरी है कि जालसाजों द्वारा दी जा रही स्कीमों का सत्यापन जरूर कर लें और किसी प्रकार के झांसे में आने से बचें। ऑनलाइन बैंकिंग के लिए कोई भी एप डाउनलोड करने से पहले अपने बैंक से संपर्क कर उसकी वास्तविकता की जांच करें।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- अकाउंट डिटेल अपडेट करने या लॉटरी लगने के झांसे से बचें। इस प्रकार के मेल और मैसेज को भी नजरअंदाज करें।
- अपने सर्च इंजन के एड्रेस बार में यूआरएल टाइप करके ही वेबसाइट तक पहुंचे।
- फोन पर किसी को भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी, एटीएम पासवर्ड, सीवीवी नंबर या ओटीपी की जानकारी न दें।
- समय-समय पर अपने पासवर्ड को बदलते रहें। साइबर ठगों से बचाव के लिए जागरूक रहना ही बचाव है।
- बैंक कभी अपने किसी भी ग्राहक से फोन पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं लेता है। बैंक अपने ग्राहक को सीधा ब्रांच में आकर संपर्क करने को बोलता है।
- किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा बताई गई किसी भी क्विक स्पॉट जैसी एप्लीकेशन को इंस्टाल ना करें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा किए काल या मैसेज के माध्यम से किसी बहकावे या किसी लोभ, लालच में आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed