फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Be careful... CCTV cameras have been repaired, now if you break the rules, the challan will reach your home

Panchkula News: सावधान... सीसीटीवी कैमरे हुए ठीक, अब नियम तोड़े तो घर पहुंचेगा चालान

Mon, 30 Sep 2024 03:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Be careful... CCTV cameras have been repaired, now if you break the rules, the challan will reach your home
नगर निगम ने 2.43 करोड़ रुपये से करवाए रिपेयर, 15 अक्टूबर से हो जाएंगे शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर की सुरक्षा के लिए अलग-अलग पॉइंट्स पर नगर निगम ने 394 सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन रखरखाव के अभाव में करीब 300 कैमरे बंद पड़े थे। ऐसे में शहर के लोगों की सुरक्षा खतरे में थी। जुलाई 2024 में नगर निगम पंचकूला ने सीसीटीवी कैमरों की रिपेयर के लिए 2.43 करोड़ रुपये का टेंडर दिया था। अधिकारियों की माने तो शहर के लगभग सभी सीसीटीवी कैमरे रिपेयर किए जा चुके हैं। 15 अक्टूबर तक सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हो जाएंगे। इसके बाद ऑनलाइन चालान करने के साथ ही अपराधियों पर नजर रखी जाएगी।
नगर निगम ने शहर में 394 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। शहर के चौक-चौराहों के अलावा प्रवेश, निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी में चेहरे की पहचान और वाहनों की संख्या प्लेट पढ़ने की क्षमता है। नगर निगम की सीमाओं से लेकर ग्रामीण एरिया में कैमरे लगाए लगाए गए हैं, जिस पर करीब 14 करोड़ रुपये की लागत आई थी। ये कैमरे यातायात उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हैं। संवाद
विज्ञापन



अपराध सुलझाने में पुलिस को मिलेेगी सहायता
जिले में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव का जिम्मा नगर निगम के पास है। शहर में आए दिन स्नैचिंग, वाहन चोरी और एक्सिडेंट के मामले बढ़तेे जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में काफी परेशानी आ रही थी। अब कैमरे शुरू होते ही पुलिस को आपराधिक मामलों को सुलझाने में काफी सहायता मिलेगी। पंचकूला पुलिस के पास पहले से मैन पावर कम है, ऊपर से शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद होने से काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरों से हो रहे चालान
पंचकूला पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से गलत ड्राइविंग, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट के चालान कर रही है। सीसीटीवी कैमरे शहर की सुरक्षा के लिए कारगर हैं। ट्रैफिक पुलिस के लिए भी सहायक हैं। सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम सेक्टर-14 थाने के फर्स्ट फ्लोर पर बनाया गया है। जहां से कैमरों की मॉनिटरिंग की जाती है।



शहर के करीब 200 इंटरनल सीसीटीवी कैमरे चालू हो चुके है। 15 अक्टूबर तक सभी सीसीटीवी कैमरे ठीक हो जाएंगे। - कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed