फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Be alert: Do not fall in the clutches of girls making video calls on social media, DCP issued guidelines to avoid online fraud and blackmailing

रहें सचेत : सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल करने वाली लड़कियों के चंगुल में न फंसें, डीसीपी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

Wed, 07 Jul 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Be alert: Do not fall in the clutches of girls making video calls on social media, DCP issued guidelines to avoid online fraud and blackmailing
पंचकूला। डीसीपी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से लोगों को बचाने के लिए गाइडलाइन जारी की है। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। इसके माध्यम से काफी लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। साइबर क्रिमिनल लड़कियों के नाम से व्हाट्सएप और फेसबुक पर दोस्ती करके चैट के माध्यम से वीडियो काल करके कुछ गलत रिकार्डिंग चलाकर वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करके पैसे ठगते हैं। इस प्रकार के साइबर अपराधियों से बचकर रहें। इस साइबर अपराध से बचाव के लिए अपने दोस्तों, सगे-संबंधियों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल करके ब्लैकमेल करने वाली खूबसूरत लड़कियों की हकीकत कुछ ओर ही होती है। दरअसल, फेसबुक पर जिन खूबसूरत लड़कियों के नाम से वीडियो कॉल करके न्यूड फिल्म बनाकर ब्लैकमेल किया जाता है हकीकत में वह सब कुछ नकली नाटक होता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, किसी ऑनलाइन डेटिंग एप या फिर व्हाट्स एप पर अपने प्रोफाइल में खूबसूरत फोटो लगाने वाली लड़की असल में लड़के हैं। इस प्रकार का गैंग अलग-अलग लड़कियों की खूबसूरत फोटो के जरिए अलग-अलग नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से पहले डेटिंग चैट या सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद रात में फेसबुक मैसेंजर या व्हाट्स पर वीडियो कॉल करके वीडियो बना लेते हैं। दरअसल, ये साइबर क्रिमिनल वीडियो कॉलिंग के दौरान मोबाइल फोन पर स्क्रीन रिकॉर्डर ऑन कर रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड में पहले से बनाई लड़की के कुछ गलत प्रकार की वीडियो प्ले कर देते हैं। इसके बाद इसी वीडियो को फेसबुक फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
1- सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल को हमेशा लॉक रखें। अपने फेसबुक प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग करके रखें।
2- अंजान नंबर से वीडियो कॉल को रिसीव ना करें। अगर कॉल रिसीव कर ली गई है तो मोबाइल का कैमरा फ्रंट की बजाय रियल मोड पर कर दें। या हमेशा फेस को दूर रखें।

3- अगर आपकी वीडियो यूट्यब पर अपलोड कर दी गई है, तो उसे रिपोर्ट कर दें ऐसा करने यूट्यूब उस वीडियो को हटा देगा।
4- किसी भी अजनबी को अपने प्रोफाइल के बारे में पूरी जानकारी नहीं दें। अपनी पहचान या कोई एड्रेस भी ना दें। ना ही अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करें।
5- अगर आपके साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी हो जाती है नजदीकी पुलिस थाने में जाकर व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साइबर पोर्टल टोल फ्री नंबर-155260 पर भी संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed