फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BCG vaccination will be done at 16 places to prevent TB

Panchkula News: टीबी से बचाव के लिए 16 जगहों पर होगी बीसीजी वैक्सीनेशन

Tue, 12 Mar 2024 12:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
BCG vaccination will be done at 16 places to prevent TB
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी से बचाव के लिए 16 जगहों पर बीसीजी वैक्सीनेशन मंगलवार को शुरू किया जाएगा। वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोग सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक करवा सकते हैं। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि इसके लिए शेड्यूल जारी किया गया है। शेड्यूल जारी करने के साथ ही लोगों को इस टीकाकरण करवाने के लिए कंसेट भी ली जाएगी।
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6 की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया की टीबी की बीमारी से बचाव के लिए बीसीजी वेक्सीनेशन के लिए 16 जगहों पर कैंप लगाया जा रहा है। इसमें टीमें लोगों को जागरूक कर रही है। लोगों की कंसेंट के बाद ही बीसीजी का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुगर, टीबी और चैन स्मोकिंग क मरीजों को पहले फेज मे लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीसीजी टीकाकरण 60 वर्ष से ऊपर और 18 वर्ष से 59 वर्ष के चयनित जिनको शुगर, टीबी और चैन स्मोकिंग से ग्रसित है उनको लगाया जाएगा।
विज्ञापन


यह होगा वैक्सीनेशन का शेड्यूल
पंचकूला जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि यह वैक्सीनेशन 16 जगहों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीसीजी की वैक्सीन सीनियर सिटीजन कॉर्नर सेक्टर-6 अस्पताल, अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टर-16, पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26, जनरल डिस्पेंसरी सेक्टर-11, जनरल डिस्पेंसरी सेक्टर -19 आशियाना, 20, 21, में किया जाएगा। कालका में यह एसडीएच कालका टिपरा, बार गोदाम, टागरा हरि सिंह में बीसीजी का टीकाकरण किया जाएगा। रायपुररानी में सीएचसी सेंटर, ब्रहमकुमारी आश्रम में लगाया जाएगा। सीएचसी नानकपुर के गांव लोहगढ़, बिहारी कॉलोनी, रामपुर झांगी, गांव करनपुर में लगाया जाएगा। पीएचसी ओल्ड पंचकूला के अलावा बुढनपुर गुरुद्वारा, महेशपुर, नाडा गांव, भैसा टिब्बा, और अभयपुर में यह कैंप लगाया जाएगा। पीएचसी पिंजौर के अलावा रायपुर, रथपुर, मांजी साहिब गुरुद्वारा, ईशारनगर में टीकाकरण के कैंप लगाए जाएंगे। पीएचसी सूरजपुर में महादेव कॉलोनी, जल्लाह,, चांदी टांडा में लगाया जाएगा। इसके अलावा पीएचसी मोरनी, पीएचसी बरवाला, पीएचसी हंगोला में भी यह कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीसीजी टीकाकरण के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इसमें टीकाकरण के माध्यम से टीबी की बीमारी को हराने के लिए टीमें युद्धस्तर पर काम करेंगी। डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed