{"_id":"6864264f52f97f3d370f83b5","slug":"bcc-filed-reply-in-sidhu-moosewala-documentary-case-panchkula-news-c-82-1-spkl1051-100592-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिद्धू मूसेवाला डाक्यूमेंट्री मामले में बीसीसी ने जवाब दाखिल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिद्धू मूसेवाला डाक्यूमेंट्री मामले में बीसीसी ने जवाब दाखिल किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला पर बनी डाक्यूमेंट्री द किलिंग काल की सुनवाई 21 जुलाई के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से उनकी याचिका के अव्यवहारिक होने के संबंध में बीबीसी द्वारा अदालत में दायर आवेदन की दूसरी सुनवाई में कोई दावा पेश नहीं किया।
बीबीसी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की याचिका का जवाब देते अदालत में जवाब दावा पेश किया है। बीबीसी की ओर से एडवोकेट बलवंत सिंह भाटिया पेश हुए। बलकौर सिंह द्वारा अदालत में दायर की अपनी याचिका में कहा है कि उनके बेटे पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री से उनकी मानहानि हुई है। इस संबंध में बीबीसी ने उनसे कोई अनुमति नहीं ली और इसका असर मूसेवाला हत्याकांड के चल रहे केस पर भी पड़ेगा। जिसके जवाब में बीबीसी के एडवोकेट बलवंत सिंह भाटिया ने अपना जवाब दावा पेश करते कहा कि मूसेवाला पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री से किसी तरह की मानहानि नहीं होती और न मूसेवाला पर डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए अनुमति की कोई जरूरत है।
इस पर कोई भी डाक्यूमेंट्री बना सकता है। उन्होंने अपने जवाब में यह भी तर्क दिया है कि इस डाक्यूमेंट्री का सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के परिवार द्वारा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग का अपने जवाब दावे में विरोध किया और कहा कि इस पर प्रतिबंध लगाना नही बनता। सिद्धू मूसेवाला के परिवार के एडवोकेट सतिंदर पाल मित्तल ने कहा कि उन्हें बीबीसी के दावे का जवाब देना था, उससे पहले ही बीबीसी ने अपना जवाब दावा पेश कर दिया। इस पर अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।