फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Batala SDM arrested while accepting Rs 50,000 bribe

Panchkula News: बटाला का एसडीएम 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Batala SDM arrested while accepting Rs 50,000 bribe
चंडीगढ़/बटाला। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बटाला के एसडीएम एवं नगर निगम कमिश्नर विक्रमजीत सिंह पांथे को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी के दौरान 13.5 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद हुई, जिसका वह हिसाब नहीं दे सका।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता बटाला, जिला गुरदासपुर का निवासी है। उसने बटाला नगर निगम में सड़कों के पैच वर्क और मरम्मत का काम करवाया था। इसके दो बिल क्रमशः 1,87,483 और 1,85,369 रुपये के थे जिनकी कुल राशि 3,72,852 रुपये बनती थी। जब वह इन बिलों के भुगतान के लिए बटाला के नगर निगम कमिश्नर से मिला तो कमिश्नर ने बिल पास करवाने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन यानी 37,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बटाला में एक लाइट एंड साउंड शो के लिए कैमरा और संबंधित अन्य काम भी किए थे, जिसके 1,81,543 रुपये भी बकाया थे। इस तरह कुल बकाया राशि लगभग 5,54,395 रुपये थी। इन बिलों की अदायगी के संबंध में जब वह एसडीओ रोहित उप्पल से मिला तो उसने कहा कि कमिश्नर के आदेशों का पालन करना होगा और शिकायतकर्ता ने बकाया राशि जारी करने के लिए 9 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के तौर पर देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की गुरदासपुर यूनिट ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और दोषों की पुष्टि करने के बाद जाल बिछाकर दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में विक्रमजीत सिंह पांथे को शिकायतकर्ता से 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed