Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Basketball players' practice for the Mahakumbh continues.

Panchkula News: महाकुंभ के लिए बास्केटबॉल खिलाड़ियों का अभ्यास जारी

Fri, 13 Nov 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Basketball players' practice for the Mahakumbh continues.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के बास्केटबाल कोर्ट पर खिलाड़ी आगामी खेल महाकुंभ की तैयारियों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। अभ्यास मैचों के दौरान खिलाड़ियों में जोश और बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ी तेज पास, ड्रिब्लिंग और सटीक निशाने के जरिए अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं।
अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों की फुर्ती, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खिलाड़ी आक्रमण और बचाव दोनों की रणनीतियों का अभ्यास कर रहे हैं। कोच अमरजीत कौर उन्हें गेंद पकड़ने, पास देने, ड्रिब्लिंग करने और बास्केट में निशाना लगाने की तकनीक समझा रही हैं।
विज्ञापन

कोच खिलाड़ियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ टीम वर्क और आपसी तालमेल का महत्व भी बता रही हैं। अभ्यास मैचों से खिलाड़ियों को वास्तविक मुकाबले जैसा अनुभव मिल रहा है। इससे उन्हें दबाव में सही निर्णय लेने और विरोधी टीम की रणनीति के अनुसार अपना खेल बदलने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल महाकुंभ को देखते हुए खिलाड़ी अपनी शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने में जुटे हैं। उनका लक्ष्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed