फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Basketball player dies in road accident, truck driver absconding from the spot

सड़क हादसे में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

Sat, 26 Feb 2022 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Basketball player dies in road accident, truck driver absconding from the spot
कैंटर के नीचे से कार को खींख्ता ट्रैक्टर चालक। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित गांव रामपुर के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार 30 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत हो गई। वहीं, कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सुमित पाल सिंह निवासी सेक्टर -69 मोहाली के रूप में हुई है। मृतक के पिता दविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह 6 बजे हुआ। युवक मोहाली से बनूड़ की ओर जा रहा था। इस दौरान युवक की होंडा सिटी कार कैंटर के नीचे घुस गई। हादसे के दौरान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी कैंटर के नीचे से निकालकर शव को बाहर निकाला। जांच अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

कैंटर के अचानक यू-टर्न लेने से हुआ हादसा
जांच में यह बात सामने आई है कि सुमितपाल सुबह कार लेकर घर से छत गांव की ओर निकला था। वह गाड़ी में अकेला था। जैसे ही वह रामपुर गांव के पास पहुंचा तो अचानक एक कैंटर ने यू-टर्न ले लिया। इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर कैंटर के पीछे घुस गई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका जाने की तैयारी में था सुमितपाल
पुलिस ने बताया कि सुमितपाल बास्केटबॉल का खिलाड़ी था। उसने चंडीगढ़ से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। सुमितपाल अमेरिका जाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने अपनी फाइल अप्लाई की हुई थी। अभी वीजा नहीं आया था। उसकी मां एक दिन पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed