{"_id":"6ad91dc32cf464c8240e7f5c","slug":"barwala-to-feature-a-vibrant-display-of-tableaux-valmiki-procession-to-be-held-on-the-26th-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-142906-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरवाला में सजेगी झांकियों की छटा, 26 को निकलेगी वाल्मीकि शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरवाला में सजेगी झांकियों की छटा, 26 को निकलेगी वाल्मीकि शोभायात्रा
विज्ञापन
मां काली के विराट रूप से लेकर शिव बारात तक होंगे दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में 26 अक्टूबर को वाल्मीकि सर्व एकता सभा बरवाला की ओर से बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सभा की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की पालकी, भगवान शिव की बारात, मां काली का विराट रूप, लव-कुश और राधा-कृष्ण सहित देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। शोभायात्रा महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर बरवाला बस स्टैंड, बाइपास मार्ग और बरवाला-भरेली फिरनी मार्ग से होते हुए वापस मंदिर में संपन्न होगी।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंदिर में हवन-यज्ञ और ध्वजारोहण भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा। सभा की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।